Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाह का दावा, लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण

हमें फॉलो करें शाह का दावा, लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण
हैदराबाद , शनिवार, 14 जुलाई 2018 (12:18 IST)
हैदराबाद। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 2019 के पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार अमित शाह ने यह बात हैदराबाद में यह बात पार्टी के नेताओं के साथ एक बैठक में कही। हालांकि बाद में इसका खंडन भी आ गया।
 
इस बयान पर इसलिए भी भरोसा किया जा सकता है क्योंकि शुक्रवार को ही यूपी शिया वक्फ बोर्ड के प्रमुख वसीम रजा ने कहा था कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ था और वहां राम मंदिर ही बनेगा। साथ ही शिया बोर्ड ने अदालत में कहा कि मुस्लिम हिस्से की जमीन राम मंदिर निर्माण के लिए दान कर देना चाहिए। 
 
अमित शाह ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक में कहा कि चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कदम उठा लिए जाएंगे। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पी. शेखरजी ने मीडिया को ब्रीफ करते हुए बताया कि यह मीटिंग भाजपा के तेलंगाना राज्य के कार्यालय में हुई थी।
 
webdunia
भाजपा अध्यक्ष के इस बयान पर बवाल मच गया इस पर तेलंगाना के भाजपा नेता एनआर राव ने एक बयान जारी कर कहा कि अमित शाह ने राम मंदिर निर्माण की बात नहीं कही।
 
राव ने कहा कि अमित शाह ने बैठक में कहा था कि भाजपा राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन फिलहाल यह मामला न्यायालय के अधीन है। व्यक्तिगत रूप से वह चाहते हैं कि राम मंदिर बने। अदालत और अन्य जगह बन रही परिस्थिति के अनुसार इसकी प्रक्रिया 2019 चुनाव से पहले शुरू होने की पूरी उम्मीद है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मौसम अपडेट : अगले 24 घंटे मध्यप्रदेश रहेगा तरबतर, भारी बारिश की संभावना