Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका गांधी के दौरे के पहले ग्वालियर में लगाए प्रियंका के स्वागत के अनोखे पोस्टर, लिखा- प्रियंका जी मुस्कुराइए , आप मध्य प्रदेश में है

हमें फॉलो करें प्रियंका गांधी के दौरे के पहले ग्वालियर में लगाए प्रियंका के स्वागत के अनोखे पोस्टर, लिखा- प्रियंका जी मुस्कुराइए , आप मध्य प्रदेश में है
, शुक्रवार, 21 जुलाई 2023 (13:41 IST)
जबलपुर के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ग्वालियर चुनाव-प्रचार के लिए आ रही हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर आगमन से पहले प्रियंका गांधी के स्वागत में जगह-जगह अनोखे पोस्टर लगे हैं। जिनमें बड़े-बड़े अक्षरों में साफ लिखा है- प्रियंका गांधी जी मुस्कुराइए, आप मध्यप्रदेश में हैं, जहां 45 लाख लाड़ली लक्ष्मी हैं।

क्या है पोस्टर्स में खास?-ऐसे एक नहीं अनेकों पोस्टर ग्वालियर के चौराहों पर बने होर्डिंग्स में लगाये गए हैं, जिनमें शिवराज सरकार के कामों को, उपलब्धियों को विशेष रूप से दिखाया गया है। अन्य पोस्टर्स की बात करें तो सभी पोस्टर्स में हुक लाइन एक सी है- प्रियंका गांधी जी मुस्कुराइए , आप मध्यप्रदेश में हैं; लेकिन उसके बाद की बात अलग है। एक जगह लिखा लाड़ली बहना को 1000 रुपए हर महीने मिल रहे हैं,  किसानों को कर्जमाफी का झांसा नहीं, ऋण ब्याज माफी का पैसा सरकार दे रही है, प्रदेश में सबसे ज्यादा गरीबी घटी है, विकास दर 19.76% है, बेरोजगारी भत्ता का झांसा नहीं बल्कि सीखो कमाओ योजना है, बिटिया बोझ नहीं देवियां है, लाड़ली लक्ष्मी योजना से बेटियां लखपति पैदा हो रही हैं, बुजुर्ग अब हवाई यात्रा से तीर्थदर्शन कर रहे है और योजनाएं बंद नहीं बल्कि बेहतर हो रही हैं।

कांग्रेस ने सिंधिया पर बोला हमला-ऐसे कई पोस्टर्स ग्वालियर की विभिन्न जगहों पर दिखाई दे रहे हैं जिसे प्रियंका गांधी का अनोखा स्वागत माना जा रहा है। यहां एक बात ये भी है कि प्रियंका गांधी के ग्वालियर आगमन से पहले कांग्रेस ने भी पोस्टर लगाए थे जिससे प्रदेश की सियासत गरमा गई थी। पोस्टर के जरिए सिंधिया पर कांग्रेस ने हमला बोला है। रानी लक्ष्मीबाई और प्रियंका गांधी के फ़ोटो लगे पोस्टर में लिखा गया "वीरांगना लक्ष्मीबाई लड़ी थी गौरो से, प्रियंका दीदी अब लड़ना है चोरों से"।

गौरतलब है कि जबलपुर में पिछली बार प्रियंका गांधी 5 गारंटी लेकर आईं थीं अब देखना ये होगा कि इस बार मध्यप्रदेश की जनता के लिए और क्या गारंटी लेकर आई हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

G20 Group Meeting : PM मोदी बोले- गिग और प्लेटफॉर्म अर्थव्यवस्था के लिए नए जमाने की नीतियां जरूरी