Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका गांधी ने जबलपुर में नर्मदा पूजा के दौरान की बड़ी गलती, भाजपा ने कहा, देखो ये है चुनावी हिंदू

हमें फॉलो करें Priyanka Gandhi in Karnataka
, सोमवार, 12 जून 2023 (14:53 IST)
Priyanka Gandhi in Jabalpur:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर पहुंची। यहां उन्होंने कांग्रेस के लिए चुनावी प्रचार का श्रीगणेश किया। प्रियंका गांधी ने जबलपुर में मां नर्मदा की आरती की। इस दौरान आरती पूरी नहीं हुई थी, उसके पहले ही प्रियंका ने खुद ही आरती ले ली। इसका वीडियो सामने आने के बाद वे भाजपा के निशाने पर आ गई हैं, इसके साथ ही सोशल मीडिया में भी ट्रोल हो रही हैं।
नर्मदा आरती के दौरान प्रियंका के एक तरफ कमल नाथ और दूसरी तरफ विवेक तन्खा खड़े थे। सभी नेता आरती कर रहे थे। प्रियंका ने नर्मदा जी की आरती उतारने के बाद आरती विवेक तन्खा को दी। इस दौरान आरती पूरी नहीं हुई थी, लेकिन प्रियंका ने खुद आरती ले ली।

नियमानुसार, आरती पूरी होने के बाद पहले भगवान को आरती दी जाती है, फिर खुद ली जाती है, लेकिन प्रियंका गलती कर कर गईं।

भाजपा ने यह वीडियो शेयर करते हुए निशाना साधा। मध्यप्रदेश भाजपा के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया, ‘ढोंग और आस्था में यही फर्क है। प्रियंका गांधी को इतना नहीं पता कि आरती पहले भगवान को दी जाती है फिर इंसान लेते हैं। इसलिए ही इन्हें चुनावी हिंदू कहा जाता है।’

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, भगवान से पहले खुद आरती लेना और देश से पहले गांधी परिवार की आरती उतारना, यही इन कांग्रेसियों की पहचान है।
Edited by navin rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका गांधी ने MP में चला कांग्रेस का चुनावी ट्रंप कार्ड, 5 गारंटी का एलान, भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा