Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दि ग्रेट खली अभी राजनीति में नहीं आएंगे

हमें फॉलो करें दि ग्रेट खली अभी राजनीति में नहीं आएंगे
, सोमवार, 11 दिसंबर 2017 (23:53 IST)
भोपाल। डब्ल्यूडब्ल्यूई के विश्व हैवीवेट चैम्पियन दि ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा ने सोमवार को यहां कहा कि उनका अभी राजनीति में आने का इरादा नहीं है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से यहां मुलाकात करने के बाद एक सवाल के जवाब में खली ने कहा, राजनीति में आने का मेरा अभी मन नहीं है, लेकिन भविष्य के बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं, क्योंकि मौसम सुबह-शाम बदलता रहता है।
 
खली ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश में कुश्ती को बढ़ावा देने से संबंधित मुद्दों पर दोनों के बीच चर्चा की। मध्यप्रदेश में भविष्य में अपनी कुश्ती प्रतियोगिताओं के बारे में उन्होंने बताया, मुख्यमंत्री चौहान मध्यप्रदेश में खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। हम (मुख्यमंत्री के पास) प्रस्ताव लेकर आए थे। हमारी 15-20 मिनट मुलाकात हुई।
 
उन्होंने बताया कि आपको जो भी करना है करिए, हम (मध्यप्रदेश सरकार) आपके साथ है। रियल्टी शो ‘बिग बॉस’ के बारे में खली ने कहा, ‘यह शो पहले से तैयार किया हुआ है। इस पर दिमाग न लगाएं। यह मनोरंजन के लिए है।
 
वहीं, एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, चौहान ने मध्यप्रदेश में खली का स्वागत करते हुए उन्हें भारत का गौरव बताया। इस दौरान, खली की एक झलक पाने के लिए मुख्यमंत्री निवास के बाहर बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हो गए, जिससे कुछ देर के लिए वहां जाम लग गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बैंकों में रखे जनता के पैसे पर कोई आंच नहीं : अरुण जेटली