Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राकेशसिंह ने संभाली मध्यप्रदेश भाजपा की कमान

हमें फॉलो करें राकेशसिंह ने संभाली मध्यप्रदेश भाजपा की कमान
भोपाल , गुरुवार, 19 अप्रैल 2018 (13:43 IST)
भोपाल। वरिष्ठ भाजपा नेता और जबलपुर से सांसद राकेश सिंह ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। 
 
पार्टी ने बुधवार को ही उन्हें मध्यप्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष नियुक्त किया था। मध्यप्रदेश भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष एवं सांसद नंदकुमार सिंह चौहान को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है।
 
राज्य में चुनावों को देखते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में चुनाव प्रबंधन समिति भी बनाई गई है। इसमें नरोत्तम मिश्रा, फग्गनसिंह कुलस्ते, लाल सिंह आर्य शामिल हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्यूबा में एक युग का अंत, कास्त्रो ने डियाज-कैनल को सत्ता सौंपी