Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देशद्रोही कहे जाने से नाराज दिग्विजय सिंह थाने में देंगे गिरफ्तारी

हमें फॉलो करें देशद्रोही कहे जाने से नाराज दिग्विजय सिंह थाने में देंगे गिरफ्तारी
, गुरुवार, 26 जुलाई 2018 (09:58 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उन्हें देशद्रोही कहे जाने से नाराज हैं। दिग्विजय सिंह गुरुवार को भोपाल के टीटी नगर थाने में गिरफ्तारी देने पहुंचेंगे।
 
 
दरअसल कुछ दिनों पहले शिवराज ने दिग्विजय सिंह के बारे में कहा था कि 'पुलिस किसी आतंकवादी को मार दे तो दिग्विजय आतंकवादी के घर जाते हैं। उन्हें 'जी' कहकर संबोधित करते हैं। कई बार दिग्विजय सिंह के ये कदम मुझे देशद्रोही लगते हैं।' शिवराज के इसी बयान पर दिग्विजय सिंह ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने उनसे खुद के देशद्रोही होने के सबूत मांगे तो पत्र लिखकर भी खुद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। लेकिन, जब सरकार ने उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया तब उन्होंने खुद ही गिरफ्तारी देने का मन बनाया और आज टीटी नगर थाने में पहुंचकर सरेंडर करेंगे।
 
खत में दिग्विजय सिंह ने लिखा था कि, 'मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मुझे 'देशद्रोही' मानते हैं। जहां तक मुझे मालूम है मैंने ऐसा कोई काम नहीं किया जिसकी वजह से संवैधानिक पद पर विराजमान मुख्यमंत्री की नजरों में मैं 'देशद्रोही' की श्रेणी में आता हूं। दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के पास मेरे देशद्रोही होने के जो भी सबूत हैं उन्हें वो प्रशासन को सौंप दें, ताकि मेरी गिरफ्तारी हो सके और मुझपर केस दर्ज करने में कोई रुकावट ना आए।
 
 
दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज को चेतावनी देते हुए ट्वीट भी किया था कि बिना सबूत मुझ पर इतना बड़ा आरोप लगा दिया तो उन्हें मुझ से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा मुझे माननीय अदालत की शरण में जाना पड़ेगा।
 
गिरफ्तारी देने जा रहे दिग्विजय सिंह पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे और फिर कांग्रेस कार्यालस से टीटी नगर थाने पैदल चलकर जाएंगे, जहां जाकर दिग्विजय सिंह गिरफ्तारी देंगे। इस दौरान दिग्विजय सिंह के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी रहेंगे। चुनावी साल के चलते दिग्विजय सिंह भी इस मुद्दे को पूरी तरह से भुनाने में लगे हैं।
 
 
वहीं, भाजपा ने कहा, दिग्विजय सिंह गिरफ्तारी के नाम पर नौटंकी करने भोपाल रहे हैं। अगर उन्हें गिरफ़्तारी देना है तो फिर उन्होंने उसी दिन रात में झांसी जाने का टिकट क्यों कटा रखा है। कांग्रेस ने इस पर जवाब दिया कि दिग्विजय सिंह अपने सारे कार्यक्रम रद्द करने के लिए तैयार हैं बशर्ते सरकार उन्हें गिरफ्तार करे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वसुंधरा राजे की 'सुराज गौरव यात्रा' चार अगस्त से