Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

MP Election Result : सबसे छोटी जीत शाजापुर की, मात्र 28 वोटों से जीते भीमावद

हमें फॉलो करें MP Election Result : सबसे छोटी जीत शाजापुर की, मात्र 28 वोटों से जीते भीमावद
भोपाल , सोमवार, 4 दिसंबर 2023 (23:02 IST)
Madhya Pradesh Assembly Election Result : भारतीय जनता पार्टी नेता रमेश मेंदोला ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंदौर-2 सीट से 1,07,047 वोट के सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की, जबकि भाजपा के ही उम्मीदवार अरुण भीमावद ने सबसे कम 28 वोट के अंतर से शाजापुर सीट हासिल की।
 
मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा की महिला विधायक कृष्णा गौर ने भी एक लाख से ज्यादा वोट के अंतर से जीत दर्ज की। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार को घोषित किए गए। भाजपा ने रविवार को मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों में से 163 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया जबकि कांग्रेस 66 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
 
इंदौर-2 सीट पर मेंदोला को 1,69,071 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस के चिंटू चौकसे को हराया, जिन्होंने 62,024 वोट हासिल किए। कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा सीट से कांग्रेस के रवींद्र साहू को 1,06,668 वोट से हराया।
 
एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम मस्तल शर्मा को हराकर छठी बार अपनी पारंपरिक बुधनी सीट 1,04,974 वोट के रिकॉर्ड अंतर से जीती। अपनी पारंपरिक हुज़ूर सीट से जीत हासिल करने वाले भाजपा के रामेश्वर शर्मा ने 97,910 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल भार्गव (71) अपनी रहली सीट से लगातार नौवीं बार 72,800 वोट के अंतर से विजयी हुए।
 
भाजपा की मालिनी गौड़ ने अपनी पारंपरिक इंदौर-4 सीट से 69,837 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। आलोट सीट से भाजपा के डॉ. चिंतामणि मालवीय 68,884 वोट से जीते।
 
शाजापुर सीट पर भाजपा के अरुण भीमावद महज 28 वोट के मामूली अंतर से जीत सके। भीमावद को 98,960 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस के हुकुम सिंह कराड़ा को हराया, जिन्हें 98,932 वोट मिले। उज्जैन जिले की महिदपुर सीट पर कांग्रेस के दिनेश जैन ने भाजपा के बहादुर सिंह चौहान को 290 वोट से हराया।
 
धार जिले की धरमपुरी सीट से भाजपा के कालूसिंह ठाकुर ने कांग्रेस के पांचीलाल मेड़ा को 356 वोट से हराया। खंडवा जिले की मांधाता सीट पर भाजपा के नारायण पटेल ने 589 वोट से जीत दर्ज की। टिमरनी सीट (हरदा जिला) से कांग्रेस के अभिजीत शाह 950 वोट से जीते।
 
भाजपा के राजेश कुमार वर्मा ने पन्ना जिले की गुन्नौर सीट 1,160 वोट के अंतर से जीती, जबकि पार्टी नेता विजय पाल सिंह होशंगाबाद जिले के सोहागपुर से 1,762 वोट के अंतर से जीते। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Rajasthan election results : कौन हैं 26 साल के रविन्द्र भाटी? जिन्होंने BJP से बगावत कर लड़ा चुनाव, कांग्रेस की हालत कर दी टाइट