Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की 10 बड़ी जीत

हमें फॉलो करें MP Election
Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अप्रत्याशित रूप से 160 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है। इस चुनाव भाजपा के ही इंदौर से विधायक रमेश मेंदोला के खाते में एक बार फिर सबसे बड़ी जीत दर्ज हुई, जबकि मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीसरे स्थान पर रहे। बड़ी जीत के मामले में दूसरे स्थान पर कृष्णा गौर रहीं। 
 
  • इंदौर की 2 नंबर विधानसभा सीट से भाजपा नेता रमेश मेंदोला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चिंटू चौकसे को 1 लाख 7 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। मेंदोला को 1 लाख 69 हजार से ज्यादा वोट मिले। 
  • मप्र में दूसरी सबसे बड़ी जीत पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर के नाम रही। उन्होंने कांग्रेस के रवीन्द्र साहू को 1 लाख 6 हजार 668 वोटों से हराया। 
  • मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विक्रम मस्ताल को करीब 1 लाख 5 हजार वोटों से हराया। 
  • चौथी बड़ी जीत भोपाल के रामेश्वर शर्मा के नाम रही। उन्होंने हुजूर सीट पर कांग्रेस के नरेश ज्ञानचंदानी को 97 हजार 910 वोटों से हराया।
  • रेहली सीट पर भाजपा के गोपाल भार्गव ने कांग्रेस की ज्योति पटेल को 72800 वोटों से हराया। 
  • इंदौर की 4 नंबर विधानसभा सीट पर भाजपा की मालिनी गौड़ ने भी बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजा मांधवानी को 69 हजार 837 मतों से पराजित किया। 
  • इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा सीट पर भाजपा के तुलसी सिलावट ने कांग्रेस की रीना बौरासी सेतिया को 68854 वोटों से हराया। 
  • आलोट (एससी) सीट पर डॉ. चिंतामणि मालवीय ने कांग्रेस के बागी निर्दलीय उम्मीदवार प्रेमचंद गुड्‍डू को 68 हजार 800 से ज्यादा वोटों से हराया। 
  • गुना में भाजपा के पन्ना लाल शाक्य ने कांग्रेस के पंकज कनेरिया को 66454 वोटों से हराया। 
  • रतलाम शहर सीट पर भाजपा के चैतन्य काश्यप ने कांग्रेस के पारस सकलेचा को 60708 वोटों से हराया।

  • Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Rajasthan: चुनाव में हार के बाद सीएम अशोक गहलोत ने अपने पद से दिया इस्तीफा