Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भागलपुर की चुनावी सभा में भाजपा और संविधान को लेकर क्या बोले राहुल गांधी?

इंडिया गठबंधन लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लड़ रहा

हमें फॉलो करें भागलपुर की चुनावी सभा में भाजपा और संविधान को लेकर क्या बोले राहुल गांधी?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 20 अप्रैल 2024 (14:23 IST)
Rahul Gandhi's address in Bhagalpur : कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP)पर संविधान को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को भागलपुर में कहा कि इंडिया गठबंधन (Indian alliance) उसके इस प्रयास को विफल कर देगा। बिहार में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने लोकसभा चुनाव में 370 से अधिक सीट जीतने के भाजपा (BJP) के दावे पर पर कहा कि उसकी संख्या 150 से आगे नहीं जाएगी।
इंडिया गठबंधन लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लड़ रहा : गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लड़ रहा है जिसे भाजपा-आरएसएस खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यहां कहा कि देश के गरीबों, दलितों और आदिवासियों को जो कुछ भी मिला है, वह संविधान के कारण है। अगर संविधान को खत्म कर दिया गया तो सभी चीजें खत्म हो जाएंगी।
 
मोदी सरकार पर अमीरों की समर्थक होने का आरोप : गांधी ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर अत्यधिक अमीरों की समर्थक होने का आरोप लगाते हुए दावा किया, उनके शासन में केवल 22 लोगों के पास 70 प्रतिशत आबादी के बराबर संपत्ति है। हम इसे बदलना चाहते हैं।

 
उन्होंने कांग्रेस द्वारा अपने घोषणापत्र में किए गए वादों का जिक्र करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार पाने के अधिकार के तहत अप्रेंटिसशिप करने वालों को 1 लाख रुपए और प्रत्येक महीने 8,500 रुपए प्रदान किए जाएंगे। गांधी ने कहा कि इसके तहत पहले साल अच्छा काम करने पर स्थायी नौकरी मिलेगी जिससे देश को एक प्रशिक्षित कार्यबल मिलेगा।

 
अग्निवीर योजना को खत्म और किसानों का कर्ज माफ करेंगे : उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को खत्म कर सेना में पुरानी भर्ती व्यवस्था को लागू किया जाएगा तथा मोदी सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ लाए गए गलत कानून को रद्द कर उनके उत्पाद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जाएगा और किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।
 
पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करेंगे : गांधी ने कहा कि केंद्र में उनकी सरकार बनने पर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाएगी, जीएसटी में बदलाव किया जाएगा, आशा और आंगनबाड़ी सेविकाओं को मिलने वाले मानदेय को दोगुना कर दिया जाएगा तथा मजदूरों के लिए प्रतिदिन की मजदूरी 400 रुपए तय की जाएगी।
 
उन्होंने इस अवसर पर लोगों से भागलपुर, किशनगंज और कटिहार से कांग्रेस उम्मीदवार अजित शर्मा, तारिक अनवर और मोहम्मद जावेद तथा बांका और पूर्णिया से सहयोगी दल राजद के प्रत्याशियों जयप्रकाश यादव एवं बीमा भारती को अपना समर्थन देकर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने की अपील की।(भाषा)
 
Edited by : Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष BJP में हो सकते हैं शामिल, पूर्व विधायक ने ली भाजपा की सदस्यता