Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गिरिराज सिंह के पास है 10.16 करोड़ की चल-अचल संपत्ति, हलफनामे में की घोषणा

गिरिराज ने बेगूसराय से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

हमें फॉलो करें गिरिराज सिंह के पास है 10.16 करोड़ की चल-अचल संपत्ति, हलफनामे में की घोषणा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 20 अप्रैल 2024 (12:13 IST)
Giriraj Singh's movable and immovable property : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पास 10.16 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास 4.15 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है।

 
बेगूसराय से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया : सिंह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के रूप में बेगूसराय संसदीय सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बिहार की बेगूसराय, दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर और मुंगेर लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा।
 
चल-अचल संपत्ति की घोषणा : सिंह ने नामांकन पत्र के साथ निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल हलफनामे में घोषणा की है कि उनके पास 2.09 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 8.07 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। सिंह की पत्नी के पास 1.25 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 2.90 करोड़ रुपए अचल संपत्ति है।

 
हलफनामे के मुताबिक केंद्रीय मंत्री के पास 1.96 लाख रुपए नकद हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 1.46 लाख रुपए नकद हैं। सिंह के पास जो चल संपत्ति है, उनमें उनके 2 बैंक खातों में जमा राशि और 1.10 लाख रुपए के सोने के आभूषण शामिल हैं। उनकी पत्नी के पास जो चल संपत्ति है, उनमें 6 बैंक खातों में जमा राशि, 7.5 लाख रुपए के सोने और चांदी के आभूषण शामिल हैं।
 
पैतृक संपत्ति भी शामिल : हलफनामे के अनुसार सिंह की अचल संपत्ति में उनकी पैतृक संपत्ति भी शामिल है। हलफनामे में वर्ष 2023-24 के लिए उनकी आय 16,61,990 रुपए दिखाई गई है। सिंह का मुकाबला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के उम्मीदवार अवधेश राय से है, जो महागठबंधन के उम्मीदवार हैं।(भाषा)
 
Edited by : Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तानी नेता भी कहते हैं कि काश मोदी उनके देश के नेता होते