Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Lok Sabha Elections 2024 : मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' : प्रियंका गांधी

हमें फॉलो करें Lok Sabha Elections 2024 : मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' : प्रियंका गांधी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 27 अप्रैल 2024 (21:02 IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि हर चुनावी सभा मे भारतीय जनता पार्टी (BJP) भले ही उन्हें 'सुपरमैन' की तरह पेश करती हो लेकिन देश की जनता समझती है कि वह सुपरमैन नहीं बल्कि 'महंगाई मैन' है।
प्रियंका ने आज यहां कहा कि जब मोदीजी चुनाव प्रचार के लिए आते थे, तो ऐसा दिखाया जाता था कि मानो ये सुपरमैन हों लेकिन अब ये 'महंगाई मैन' बन गए हैं। भाजपा के नेता कहते हैं कि मोदीजी बहुत ताकतवर हैं, चाहें तो चुटकीभर में युद्ध रुकवा सकते हैं तो मोदीजी ने बेरोजगारी और महंगाई क्यों नहीं कम की? दरअसल, इन्हें पता ही नहीं कि जनता के क्या संघर्ष हैं? आप इस महान देश की जनता हैं। आपने खून-पसीने से इस देश की धरती को सींचा है।
webdunia
प्रियंका ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में जनता आगे आकर देश के लिए लड़ी लेकिन आज देश में जनता के सामने कई सारी परिस्थितियां हैं। आपके जीवन के कई संघर्ष और परिस्थितियां हैं। महंगाई, बेरोजगारी के दौर में लोग सुबह से शाम तक कई मुश्किलों का सामना करते हैं। Edited by: Sudheer Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंबाला सीट से BJP उम्मीदवार को किसानों के विरोध का क्यों करना पड़ा सामना?