Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दूसरे चरण का मतदान, जानिए 2019 की तुलना में 2024 की राज्यवार वोटिंग

हमें फॉलो करें election

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 27 अप्रैल 2024 (07:50 IST)
Lok Sabha Elections 2024: पहले और दूसरे चरण में 2019 की तुलना में कम हुई वोटिंग ने राजनीतिक दलों खासकर सत्तारूढ़ भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है। हालांकि कम वोटिंग के लिए अधिक गर्मी को भी जिम्मेदार माना जा रहा है, लेकिन मतदाता की वोटिंग को लेकर उदासीनता का असली कारण कोई भी नहीं समझ पा रहा है। अब तक 190 सीटों के लिए मतदान हो चुका है। कम वोटिंग का सत्तारूढ़ भाजपा पर क्या असर होगा फिलहाल स्पष्ट रूप बता पाना संभव नहीं है। 
 
लेकिन, 2019 में जिस तरह से भाजपा का ग्राफ एकदम बढ़ा था और उसे 303 सीटें मिली थीं, लेकिन वहीं एनडीए की सीटें 350 से ज्यादा थीं। ऐसे में कम वोटिंग निश्चित ही भाजपा के लिए खतरे की घंटी हो सकती है। आइए जानते हैं किस राज्य में कितनी हुई वोटिंग और 2019 की तुलना में यह कितनी कम है। 

राज्य  2019 2024
उत्तर प्रदेश 62.18 54.85
बिहार 62.93 57.81
मध्य प्रदेश 67.67 58.26
राजस्थान 68.42 64.07
छत्तीसगढ़ 75.12 75.16
जम्मू कश्मीर  72.5 72.32
कर्नाटक 68.96 68.47
केरल 77.84 70.21
महाराष्ट्र 62.81 59.63
मणिपुर 84.14 78.78
असम 81.28 77.35
त्रिपुरा 82.9 79.66
पश्चिम बंगाल 80.66 73.78

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कम वोटिंग ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, मेरठ में अरुण गोविल बन न जाएं विलेन