Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'अरविंद को मारने की साजिश, उन्हें सही दवा नहीं दी जा रही', रांची की रैली में बोलीं सुनीता केजरीवाल

केजरीवाल की सेहत को लेकर बवाल

हमें फॉलो करें 'अरविंद को मारने की साजिश, उन्हें सही दवा नहीं दी जा रही', रांची की रैली में बोलीं सुनीता केजरीवाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रांची , रविवार, 21 अप्रैल 2024 (16:59 IST)
इंडिया गठबंधन की रैली में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने अपने पति को बहादुर बताया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर उनके पति को इंसुलिन नहीं देने का रविवार को आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उन्हें (अरविंद केजरीवाल) मारना चाहती है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ भाजपा की ‘तानाशाही’ के खिलाफ लड़ेगा और जीतेगा।
 
सुनीता ने यहां ‘उलगुलान न्याय’ रैली में कहा कि ‘वे मेरे पति अरविंद केजरीवाल को मारना चाहते हैं। उनके भोजन पर कैमरे से निगरानी रखी जा रही है; उन्हें इंसुलिन देने से मना कर दिया गया है। मेरे पति शुगर के मरीज हैं, जो 12 साल से इंसुलिन पर हैं; उन्हें रोजाना 50 यूनिट इंसुलिन की जरूरत होती है।’’
 
उन्होंने दावा किया कि उनके पति को ‘जन सेवा’ का काम करने के लिए जेल में डाल दिया गया और उनके खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा, ‘‘हम तानाशाही के खिलाफ लड़ेंगे और जीतेंगे। जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल तथा हेमंत सोरेन छूटेंगे।’’
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल के अंदर मारने की साजिश हो रही है। उन्हें इंसुलिन नहीं दी जा रही है। इस दौरान सुनीता ने ये भी कहा कि जेल के ताले टूटेंगे और केजरीवाल छूटेंगे। 
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सत्ता की कोई चाहत नहीं है। वह सिर्फ देश की सेवा करना चाहते हैं। वह देश को नंबर 1 बनाना चाहते हैं। कई लोग कहते हैं कि यह मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन छूटेंगे।

इस बीच, रविवार को दिल्ली की मंत्री आतिशी तिहाड़ जेल के सामने इंसुलिन लेकर पहुंचीं। उन्होंने केंद्र सरकार को ब्रिटिश राज से ज्यादा क्रूर बताया। इससे पहले आतिशी ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार केजरीवाल को मारने की साजिश कर रही है।

क्या बोले अखिलेश यादव : अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर उठे विवाद पर टिप्पणी करते हुए रविवार को कहा कि यह अविश्वसनीय है कि जेल में उनकी बढ़ते शुगर स्तर को नियंत्रित करने के लिए इन्सुलिन देने से मना किया जा रहा है।
 
यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने उत्तम स्वास्थ्य का मौलिक अधिकार है। ये समाचार अविश्वसनीय है कि जेल में उनकी बढ़ती शुगर को नियंत्रित करने के लिए इन्सुलिन देने से मना किया जा रहा है।"
webdunia
उन्होंने कहा, "इस समाचार का तत्काल उच्च स्तरीय संज्ञान लिया जाए और पता किया जाए कि इस साजिश के पीछे किसके निर्देश हैं।"
 
वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि तिहाड़ जेल में केजरीवाल को नुकसान पहुंचाने के लिए 'साजिश' रची जा रही है।
केजरीवाल का कहना है कि उन्हें इंसुलिन की जरूरत है और उन्हें डॉक्टर से परामर्श करने की जरूरत है। दूसरी ओर भाजपा और तिहाड़ जेल प्रशासन कह रहे हैं कि केजरीवाल ठीक हैं और उन्हें इंसुलिन की जरूरत नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह एक अप्रैल से तिहाड़ जेल में बंद हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजस्थान में गरजे PM मोदी, बोले- कांग्रेस ने देश को खोखला कर दिया