Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी की तबियत खराब, रांची और सतना में चुनावी सभाओं से बनाई दूरी

हमें फॉलो करें rahul gandhi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 21 अप्रैल 2024 (14:14 IST)
Rahul Gandhi news in hindi : पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी की तबियत ठीक नहीं है। खराब तबियत के चलते वे रांची और सतना में होने वाले चुनावी कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे। 
राहुल गांधी आज रांची में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल नहीं होंगे। रांची के प्रभात तारा मैदान में होने वाली इस रैली में कुल 28 राजनीतिक दल भाग लेंगे। राहुल गांधी का सतना दौरा भी रद्द हो गया है। अब राहुल की जगह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सतना में सभा को संबोधित करेंगे। खरगे करीब 2 बजे चार्टर्ड प्लेन से खजुराहो पहुंचेंगे। जहां से हेलिकॉप्टर से सतना आएंगे। बीटीआई मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
 
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया साइट एक्‍स पर अपनी पोस्‍ट में कहा कि जननायक राहुल गांधी अस्वस्थ होने के कारण आज सतना नहीं आ पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष और हमारे वरिष्ठ नेता आदरणीय खरगे से सतना जाने के लिए अनुरोध किया।
 
पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता के प्रति गहरा सम्मान भाव रखने वाले खरगे ने तुरंत सतना में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा जी के समर्थन में होने वाली सभा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर ली।
 
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी विशेष विमान से खजुराहो पहुंचने वाले थे। यहां से उनका हेलीकाप्टर से सतना आने का कार्यक्रम था।
Edited by : Nrapendra Gupta


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देश का मानना है कि चुनाव से भविष्य की नई यात्रा शुरू होगी : प्रधानमंत्री मोदी