Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अखिलेश का पीएम मोदी पर पलटवार, भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप

पहले चरण में पश्चिम की हवा ने BJP का सफाया कर दिया

हमें फॉलो करें akhilesh yadav

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 20 अप्रैल 2024 (07:37 IST)
Loksabha election 2024 news : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहले चरण में ही पश्चिम की हवा ने भाजपा का सफाया कर दिया। भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया है।
यादव ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के सिकंदराबाद में सपा प्रत्याशी डॉ. महेन्द्र सिंह नागर के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में ही पश्चिम की हवा ने भाजपा का सफाया कर दिया है और भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया है। न ही इनकी कहानी किसी को पसंद आ रही है और ना ही इनके डायलॉग किसी को पसंद आ रहे हैं और पहला ही 'शो' (पहले चरण का चुनाव) फ्लॉप हो गया है, खिड़की पर कोई टिकट लेने भी नहीं जा रहा है।
 
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की 8 सीट सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना (आरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में शुक्रवार को मतदान हुआ। इसमें अधिकांश सीट पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आती हैं। उत्तर प्रदेश में पहले चरणमें 58.49 फीसदी मतदान हुआ है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरोहा में भाजपा के प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा था और कहा कि फिल्म दो शहजादे की जोड़ी की शूटिंग चल रही है, लेकिन उनकी फिल्म पहले ही ‘रिजेक्ट’ हो चुकी (नकारी जा चुकी) है।
 
यादव ने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) परिवार ही भारतीय जनता पार्टी का सफाया कर रहा है, पीडीए ही राजग को हराएगा।
 
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा का झूठ और लूट जनता के सामने उजागर हो गया है। पिछले दस साल में इतना झूठ किसी ने नहीं बोला है। भाजपा सबसे झूठी पार्टी है। किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सभी से झूठ बोला। भाजपा ने सभी से विश्वासघात किया है। गाजियाबाद से गाजीपुर तक जनता भाजपा का सफाया करेगी।
 
उन्‍होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने चुनावी बॉण्ड के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया, पूरे देश में लूट मचाई है। चुनावी बॉण्ड की चोरी जबसे पकड़ी गयी है, भाजपा के लोग घबरा गए हैं। चुनावी बॉण्ड का नाम सुनते ही भाजपा के कई नेताओं को बेहोशी छा जाती है। वे इलेक्ट्रॉल पाउडर की मांग करने लगते हैं।
 
यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा भ्रष्टाचारियों और अपराधियों की गोदाम बन गई है। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को आज भाजपा में ही जगह मिल रही है। सारे अपराधी और भ्रष्टाचारियों को भाजपा संरक्षण दे रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Lok Sabha Election : बसपा ने जारी की उम्‍मीदवारों की 6ठी सूची, वाराणसी से बदला प्रत्‍याशी