Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंग्लैंड में जीत के लिए भारतीय टीम ने प्लास्टिक को बनाया सहारा

हमें फॉलो करें इंग्लैंड में जीत के लिए भारतीय टीम ने प्लास्टिक को बनाया सहारा
, सोमवार, 2 जुलाई 2018 (12:42 IST)
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर भारतीय टीम के खेमे में हलचल मुची हुई है। भारत और आयरलैंड के बीच हुए टी-20 मुकाबले में भारत ने जीत हासिल कर इंग्लैंड दौरे का अच्छा आगाज किया है, अब उसे इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज की चुनौती का सामना करना है। ये सीरीज कप्तान विराट कोहली के लिए आसान नहीं रहेगी और इसीलिए उसने जीत के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराने के लिए प्लास्टिक का सहारा लिया है। हैरान होने की बात नहीं है।

 
 
दरअसल टीम इंडिया के बल्लेबाज मैनचेस्टर में नेट्स पर प्लास्टिक की गेंदों से प्रैक्टिस करते नजर आए। ओपनर शिखर धवन नेट्स पर प्लास्टिक की बॉल से प्रैक्टिस करते दिखे। सीमेंट की पिच पर शिखर धवन को भारी प्लास्टिक की गेंदों से बल्लेबाजी प्रैक्टिस कराई गई। प्लास्टिक की गेंद की ये खासियत होती है कि वो तेजी से उछाल के साथ आती है। साथ में वो थोड़ी स्विंग भी होती है। इंग्लैंड की पीच पर खेल के शुरुआती लम्हों के दौरान गेंद ऐसी ही हरकत करती है जिसके लिए भारतीय टीम के बल्लेबाज खुद को तैयार कर रहे हैं। इस दौरे पर जाते हुए भारतीय टीम तीन टी-20, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैच खेलेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चेर्चेसोव ने कहा, रूस का स्पेन को बाहर करना उलटफेर की शुरुआत