Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कितने पढ़े लिखे हैं ये करोड़पति इंडियन क्रिकेटर, जानकर हैरान रह जाएंगे

हमें फॉलो करें कितने पढ़े लिखे हैं ये करोड़पति इंडियन क्रिकेटर, जानकर हैरान रह जाएंगे
, गुरुवार, 31 मई 2018 (15:50 IST)
क्रिकेट के मैदान पर धूम मचाने वाले भारतीय क्रिकेटरों की फैंन फालोइंग लाखो-करोड़ों में हैं। पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे क्रिकेटरों का कमाल आपने क्रिकेट मैदान पर तो खूब देखा होगा। यह क्रिकेटर्स करोड़ों रुपए के मालिक है, मैच खेलने पर इन्हें अच्छी ख़सी रकम मिलती है। पर क्या आप जानते हैं कि आपके चहेते ये करोड़पति इंडियन क्रिकेटर्स पढ़ाई में कितना अव्वल थे। शायद नहीं, तो आइए जानते हैं किस क्रिकेटर ने की है कितनी पढ़ाई... 
 
विराट कोहली- टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की सफलता किसी से छुपी नहीं है। टीम इंडिया के इस कप्तान के बारे में आपको बता दें कि कोहली कभी कॉलेज नहीं गए। वे सिर्फ 12वीं पास है। कोहली अपने स्कूल में भी एक बेहतरीन बल्लेबाज़ के तौर पर मशहूर थे।

 
महेंद्र सिंह धोनी- भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रांची से 12वीं की पढ़ाई की। उसके बाद उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखते हुए कॉमर्स में डिग्री हासिल की।

 
सचिन तेंदुलकर- क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने बहुत कम उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। लेकिन पढ़ाई के मैदान में वो बेहद ही कमजोर खिलाड़ी थे। सचिन सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई कर पाए। हालांकि उनकी पत्नी पेशे से एक डॉक्टर हैं।
 
रोहित शर्मा- क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुडाने वाले रोहित शर्मा पढ़ाई के मामले में फिसड्डी रहे हैं। रोहित ने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी।

 
युवराज सिंह- भारतीय टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह का नाम भी कम पढ़े लिखे खिलाडि़यों की लिस्ट में शामिल है। युवी भी 12वीं तक पढ़े हैं।
 
सुरेश रैना- क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना भी मात्र 10वीं तक पढ़े है। इसके बाद वह क्रिकेट में इतना व्यस्त हो गए की आगे पढ़ाई का मौका ही नहीं मिला।
 
शिखर धवन- भारत के तूफानी बल्‍लेबाज शिखर धवन भी पढा़ई पर ज्‍यादा ध्‍यान नहीं दे पाए। खेल की वजह से उन्‍होंने भी सिर्फ 10वीं तक ही पढ़ाई की है।

 
हार्दिक पांड्या- भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या तो 9वीं भी पास नहीं कर पाए है। पांड्या 9वीं कक्षा में फेल होने के बाद क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पढ़ाई छोड़ दी थी।
अजिंक्य रहाणे- भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे भी 10वीं पास है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यह है आईपीएल 2018 का सबसे महंगा कोच, सैलरी जानकर हैरान रह जाएगे