Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सपना चौधरी के गाने पर क्रिस गेल डांस, जानिए वीडियो की सचाई (वीडियो)

हमें फॉलो करें सपना चौधरी के गाने पर क्रिस गेल डांस, जानिए वीडियो की सचाई (वीडियो)
, मंगलवार, 24 अप्रैल 2018 (16:00 IST)
मुंबई। भारतीय दर्शकों में अपने रंगीन मिजाज के लिए मशहूर क्रिस गेल ने चैंपियन गाने के बाद नई धुन पर थिरकने का मन बनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में क्रिस गेल फेम हरियाणवी गायिका सपना चौधरी के गाने "तेरी आंखा का ये काजल" पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल यह वीडियो सपना चौधरी के गाने पर नहीं बल्कि 'लैला ओ लैला' पर है। इसे गेल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया था। इस वीडियो में छेड़खानी कर इसके गाने को बदल दिया गया है देखें दोनों वीडियो। 
 

गौरतलब है कि क्रिस गेल क्रिकेट के मैदान पर अपनी भाव भंगिमा और नाच कर जश्न मनाने के लिए जाने जाते हैं। पहली नीलामी में न बिकने के कारण पंजाब टीम ने क्रिस गेल को 2 करोड़ में खरीदा था। हाल ही में उन्होंने पंजाब टीम की ओर से धुंआधार शतक जड़ा। यह वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है।
 

A post shared by KingGayle (@chrisgayle333) on


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सचिन तेंदुलकर को याद हैं वे 'खुशनुमा खरोंचें', जानिए क्या है राज...