Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आईपीएल में चला लेडी लक, छा गए यह बल्लेबाज

हमें फॉलो करें आईपीएल में चला लेडी लक, छा गए यह बल्लेबाज
, शनिवार, 21 अप्रैल 2018 (09:22 IST)
आईपीएल का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है। पहले क्रिस गेल और फिर शेन वॉटसन के तूफानी शतकों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है। आईपीएल 2018 में इस वर्ष लेडी लक चलता दिखाई दे रहा है।
 
शेन वॉटसन, क्रिस गेल, विराट कोहली और रोहित शर्मा का बल्ला यहां खूब चल रहा है और उनके इस तूफानी अंदाज को निहारते हुए उनकी पत्नियों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वाइरल हो रही है।
 
सर रविंद्र जडेजा ने ट्वीट कर कहा कि शेन वॉटसन, क्रिस गेल, विराट कोहली और रोहित शर्मा। इस आईपीएल में लेडी लक कमाल कर रहा है।
 
webdunia
शेन वॉटसन ने शुक्रवार को मात्र 57 गेंदों में छ छक्कों और 9 चौकों की मदद में बेहतरीन शतक जड़ा था। इस तेज पारी की बदौलत ही पुणे ने नए घर में राजस्थान रॉयल्स को करारी मात दी। उनकी पत्नी और बेटे ने इस 
पारी का जमकर लुत्फ उठाया। 
 
इससे पहले गुरुवार को गेल ने 11 छक्कों की मदद से शानदार शतकीय पारी खेलते दर्शकों को खूब मनोरंजन किया। उन्होंने यह शतक अपनी बेटी को समर्पित किया जो शुक्रवार को दो वर्ष की हो गई। गेल की इस पारी को उनकी पत्नी और बेटी ने खूब इंजॉय किया। 
 
webdunia
विराट कोहली और रोहित शर्मा भले इस आईपीएल में शतक नहीं बना पाए हो लेकिन उन्होंने अपनी बेहतरीन पारियों से दर्शकों का दिल जरूर जीता है। जब उनकी टीम मैदान में होती है तो दोनों ही दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों की पत्नियां भी अकसर दर्शक दिर्घा में दिखाई देती है।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हीथ स्ट्रीक बोले, क्रिकेट के इस फॉर्मेट से ऊब चुके हैं वेस्टइंडीज के खिलाड़ी