Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोने के दाम घटे, चांदी में भी गिरावट

हमें फॉलो करें सोने के दाम घटे, चांदी में भी गिरावट
नई दिल्ली , बुधवार, 21 फ़रवरी 2018 (15:22 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच खुदरा जेवराती मांग सुस्त होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 250 रुपए टूटकर एक सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सिक्का निर्माताओं के उठाव में कमी आने से चांदी भी 140 रुपए लुढ़ककर 39 हजार 300 रुपए प्रुति किलोग्राम बोली गई। 
 
विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 2.50 डॉलर कमजोर पड़कर 1,327.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.6 डॉलर की गिरावट में 1,329.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 16.42 डॉलर प्रति औंस बोली गई। विश्लेषकों के मुताबिक विदेशी बाजारों में अमेरिकी बांड के ब्याज दर के करीब चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से पीली धातु की चमक फीकी पड़ गई है। 
 
निवेशकों का रुझान बांड पर ब्याज बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित निवेश में घट जाता है जिससे सोने की कीमतों पर असर पड़ता है। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से भी पीली धातु की मांग कमजोर हुई है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऐसे चेक करें आपके खाते में आ रही एलपीजी सब्सिडी या नहीं