Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोने-चांदी के भावों में मामूली बढ़त

हमें फॉलो करें सोने-चांदी के भावों में मामूली बढ़त
नई दिल्ली , मंगलवार, 8 मई 2018 (18:46 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही घटबढ़ के बीच स्थानीय स्तर पर वैवाहिक मांग आने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए चमककर 32,230 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग में सुधार से चांदी भी 50 रुपए की छलांग लगाकर 40,650 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में घटबढ़ रही। लंदन का सोना हाजिर 1.25 डॉलर लुढ़ककर 1314.95 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिका सोना वायदा हालांकि 0.3 डॉलर की बढ़त में 1314.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी मेंगिरावट रही।

यह 0.01 डॉलर उतरकर 16.48 डॉलर प्रति औंस बोली गई। विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के चार माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से विदेशी स्तर पर पीली धातु दबाव में है। इसके साथ ही अमेरिका बांड ईल्ड बढ़ने का असर भी सोने पर पड़ा है। 

2
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मामूली बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार