Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना चमका, चांदी उछली

हमें फॉलो करें सोना चमका, चांदी उछली
, शनिवार, 5 मई 2018 (17:18 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर कीमती धातुओं में आई तेजी के बल पर शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए उछलकर 32,080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा और चांदी 200 रुपए की तेजी लेकर 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में सप्ताहांत पर कारोबार के दौरान अंतिम चरण में तेजी रही। इस दौरान सोना हाजिर उछलकर 1315.14 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान अमेरिका सोना वायदा भी बढ़त के साथ 1310.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी में भी तेजी दर्ज की गई और यह 16.50 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

OnePlus 6 : आ रहा धमाकेदार फोन, लांच से पहले फीचर्स का खुलासा