Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Janmashtami Wishes: जन्माष्टमी 2023 में शेयर करें ये 10 लेटेस्ट शुभकामनाए संदेश

हमें फॉलो करें janmashtami wishes 2023
janmashtami wishes 2023
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का मुहूर्त 6 और 7 सितंबर 2023 को है। मथुरा और वृंदावन में जन्माष्टमी का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व को देखने के लिए विदेश से कई लोग आते हैं। साथ ही जन्माष्टमी का पर्व भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। श्रीकृष्ण का हर रूप हमारे लिए एक प्रेरणा है। साथ ही उनके वचन हमारे जीवन के लिए बहुत अनमोल और महत्वपूर्ण है। आप इस जन्माष्टमी 2023 में सोशल मीडिया या अपने ग्रुप पर यह शुभकामनाएं शेयर कर सकते हैं। 
 
1. माखन मिश्री खाकर गोकुल में उधम मचाए,
मुरली की धुन पर राधा संग सभी गोपियां नचाएं।
happy janmashtami 2023
 
2. आधा जीवन जिन्होंने अपना गोपियों के बीच बिताया है,
राधा संग मिलकर जिन्होंने संसार को प्रेम सिखाया है।
जो कभी किसी का माखन चोर और कन्हैया कहलाया है,
आज उसी माखनचोर का जन्मदिन आया है।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
 
3. बंसी सब सुर त्यागे है।
एक ही सुर में बाजे है।
हाल न पूंछो मोहन का,
सब कुछ राधे राधे है।
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
 
4. देखो फिर जन्माष्टमी आई है,
माखन की हांडी ने फिर मिठास बढ़ाई है।
happy janmashtami 2023
webdunia
5. बांसुरी की धुन से,
जाने जाते हैं कान्हा,
कान्हा की लीला, कान्हा का प्रेम, कान्हा से संसार,
मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्योहार।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
 
6. फिर हर गली में शाम हो,
फिर हो पनघट में राधा,
फिर जगत में शोर हो,
कृष्ण माखन चुराकर भागा।
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
 
7. मां यशोदा का जो दुलारा है,
कम नहीं देवकी को प्यारा है,
गोपियां, ग्वाल-बाल और गौवें
कृष्ण सबकी आंखों का तारा है।
happy janmashtami
 
8. माखन का कटोरा, मिश्री की थाल,
मिट्टी की खुशबू, बारिश की फुहार,
राधा की उम्मीद, कन्हैया का प्यार,
मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्यौहार।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
 
9. कंस को मारा मथुरा में, 
अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया,
आदर दिया सुदामा को और राधा को प्यार दिया।
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
 
10. मिश्री से मीठे नंदलाल के हैं बोल,
इनकी बातें हैं सबसे अनमोल,
जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर,
दिल खोल के जय श्रीकृष्ण बोल।
happy janmashtami
ALSO READ: Janmashtami 2023 : कब मनाएं जन्माष्टमी 6 या 7 सितंबर को, जानें सही डेट और टाइम

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2023: शुभ मुहूर्त, कथा, पूजा विधि, मंत्र, आरती और उपाय सहित विशेष सामग्री एकसाथ