Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Janmashtami Rangoli Designs: जन्माष्टमी 2023 में अपने घर को इन 5 रंगोली डिजाइन से सजाएं

हमें फॉलो करें janmashtami rangoli easy
janmashtami rangoli easy
यशोमती मैया के नंदलाल और हम सभी के प्यारे लड्डू गोपाल को जन्माष्टमी के पर्व पर खूब सजाया जाता है। उत्तर से दक्षिण भारत तक जन्माष्टमी का जश्न बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सभी अपने घर एवं मंदिर को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाते हैं। साथ ही लड्डू गोपाल का झुला भी इस दिन बहुत सुंदरता से सजाया जाता है। घर की सजावट रंगोली के बिना अधूरी लगती है। एक सिंपल और खूबसूरत रंगोली आपके घर में चार चांद लगा देती है। इस जन्माष्टमी 2023 आप भी इन rangoli ideas के ज़रिए अपने घर को सजा सकते हैं। चलिए देखते हैं इन खुबसूरत डिजाईन को........
webdunia

1. इस रंगोली को आप आसानी से अपने घर में बना सकते हैं। अगर आप मध्यम साइज़ की रंगोली बनाना चाहते हैं तो यह डिजाईन आपके लिए परफेक्ट है। आप चम्मच और बोतल के ढक्कन से इस रंगोली को आसानी से बना सकते हैं।
webdunia

2. इस तरह की रंगोली बनाने के लिए आपको मल्टी कलर की ज़रूरत पड़ेगी। आप किसी की मदद से अंदर श्रीकृष्ण लिखवा सकते हैं। साथ ही फूलों की मदद से आप इस रंगोली की बॉर्डर भी आसानी से बना सकते हैं।
webdunia

3. यह रंगोली बहुत खूबसूरत और आसान है। आपको इस रंगोली को बनाने के लिए किसी प्रकार के रंग की ज़रूरत नहीं है। आप अपने गार्डन के फूलों की मदद से इस रंगोली को बना सकते हैं। साथ ही हरी पत्ती की मदद से मोर पंख भी बना सकते हैं।
webdunia

4. यह रंगोली देखने में मुश्किल लेकिन बनाने में काफी आसान है। आप स्केल की मदद से इस रंगोली को आसानी से बना सकते हैं। पत्ती के अंदर डिटेल करने के लिए आप स्केल से लाइन कर सकते हैं।
webdunia

5. इस जन्माष्टमी आपको इस तरह का डिजाईन ज़रूर बनाना चाहिए। आप पेन की मदद से इस रंगोली की डिटेल बना सकते हैं। साथ ही आप किसी प्लेट या कटोरे की मदद से इस रंगोली को सर्कल शेप दे सकते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Guru Vakri gochar 2023: मेष राशि में गुरु हुए वक्री, 12 राशियों का जानें राशिफल