Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जिम जा रहे थे अफ्रीका के युवा अरबपति कारोबारी मोहम्मद देवजी, बंदूकधारियों ने किया अपहरण

हमें फॉलो करें जिम जा रहे थे अफ्रीका के युवा अरबपति कारोबारी मोहम्मद देवजी, बंदूकधारियों ने किया अपहरण
डोडोमा , शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (09:37 IST)
डोडोमा। अफ्रीका के सबसे युवा अरबपति कारोबारी मोहम्मद देवजी का अज्ञात बंदूकधारियों ने तंजानिया की आर्थिक राजधानी दार ए सलाम से अपहरण कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देवजी का अपहरण उस वक्त किया गया जब वह होटल के जिम में प्रवेश कर रहे थे।
 
सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार अपहरणकर्ता विदेशी प्रतीत होते हैं और इन्होंने जिम के दरवाजे से भीतर  प्रवेश किया जिन्हें जानबूझकर खोलकर रखा गया था।
 
पुलिस आयुक्त ने बताया कि अभी तक की जांच में यही सामने आया है कि अपहरणकर्ता एक कार में आए और उन्होंने हवा में गोलियां चलानी शुरू कर दी तथा देवजी को जबरन अपने साथ ले गए। अपहरण के मकसद का अभी तक पता नहीं चल सका है लेकिन पुलिस इसे फिरौती के मामले से जोड़कर देख रही है।
 
देवजी अफ्रीका के सबसे युवा अरबपति कारोबारी हैं और एमईटीएल समूह का संचालन कर रहे हैं जिसका कारोबार छह अफ्रीकी देशों में हैं।
 
फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक देवजी की कुल संपत्ति 1.5 अरब डॉलर है और वह अफ्रीका के सबसे युवा अरबपति कारोबारी हैं।
 
देवजी ने 2016 में अपनी आधी संपत्ति जन कल्याण कार्यों के लिए खर्च करने का वादा किया था। वह दो बार संसद सदस्य रह चुके हैं और 2015 में उन्होंने पारिवारिक कारोबार तथा परिवार को समय देने की बात कहकर संसद से इस्तीफा दे दिया था। (वार्ता) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत-वेस्टइंडीज हैदराबाद टेस्ट का ताजा हाल...