Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(पंचमी तिथि)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण पंचमी
  • शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
  • व्रत/मुहूर्त-संत मलूकदास जयंती/रवियोग
  • राहुकाल-प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर : मानसिक और आत्मिक बल से कर सकते हैं बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना

हमें फॉलो करें
हमने बीते सालों में अपनों को खोया, बीमारी की दहशत को जिया ऐसे में नए साल के स्वागत के लिए चाहिए हमें नई ऊर्जा, नए सपने, नया जोश, नई उमंग ताकि हम एक बार फिर डटकर खड़े हो जाएं हर तरह की चुनौतियों और संकट का सामना करने के लिए.... मन में खूब सारा उत्साह, उल्लास और उमंग भरकर एक मीठी मुस्कान के साथ....
webdunia
 
हम लेकर आए हैं आध्यात्मिक संसार के प्रतिष्ठित हस्ताक्षरों के सद्वचन, संदेश और मार्गदर्शन वेबदुनिया के दर्शकों/पाठकों के लिए, इसी श्रृंखला में प्रस्तुत है श्री श्री रविशंकर जी का संदेश... 
    
जानिए गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी का संदेश आपके-हमारे लिए :
 
गत दो वर्ष मानव के लिए चुनौती से भरे रहे। वर्ष 2022 का हम स्वागत करते हैं..पूरे जोश के साथ.. हिम्मत के साथ.. हारिए ना हिम्मत एक कहावत है.. 
 
समय की जो भी चुनौती है मानव जीवन उसका सदा सामना करता आया है और विकास के पथ पर आगे बढ़ता आया है... ऐसे ही हमारे जीवन में कई तरह की समस्याएं आई हैं.. मानसिक और आत्मिक बल को मजबूत रखने से इन सारी चुनौतियों को हम हंसते-खेलते प्रगति करते पार कर लेंगे... परिस्थिति जैसी भी हो इसका सामना करने के लिए हमें आत्मिक बल की आवश्यकता है। हमें मजबूत रहने की आवश्यकता है..
 
2022 में हम यही संकल्प लें कि हम विचलित नहीं होंगे..। हम अपनी आत्मशक्ति, आत्मबल को बढ़ाते जाएंगे और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते ही जाएंगे... सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं...

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जनवरी माह 2022 के ग्रह परिवर्तन