Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नया साल 2022: जानिए आपकी कितनी छुट्टियां होने वाली हैं खराब?

हमें फॉलो करें नया साल 2022: जानिए आपकी कितनी छुट्टियां होने वाली हैं खराब?
, शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021 (17:21 IST)
2021 के खत्‍म होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। 2022 का आगाज होने वाला है। जब भी नया साल आता है तो सबसे ज्यादा ध्यान कैलेंडर पर होता है। कैलेंडर में अक्सर लोग अपने जन्मदिन का डे या फिर छुट्टिया देखना पसंद करते हैं।

लोगों की दिलचस्पी यह देखने में रहती है कि इस साल कौनसी छुट्टी कब रहेगी और वीकेंड पर छुट्टी आने पर निराशा भी होती है।

हम आपको उन छुट्टियों के बारे में बताने वाले हैं, जो अगले साल खराब होने वाली है यानी ये छुट्टियां वीकेंड पर आने वाली हैं।

इस साल की शुरुआत ही वीकेंड से हो रही है और साल के पहले दिन का हॉलीडे भी शनिवार को ही है। इसके अलावा भी 2022 में भी कई बार ऐसे मौके आएंगे, जब पब्लिक हॉलीडे वीकेंड पर होंगे। जैसे- 2022 में न्यू ईयर, महात्मा गांधी जयंती, क्रिसमस, ईद जैसी छुट्टियां भी शनिवार या रविवार को है।

वीकेंड पर छुट्टी?
1 जनवरी (शनिवार) – न्यू ईयर
9 जनवरी (रविवार)- गुरु गोविंद सिंह जयंती
5 फरवरी (शनिवार) – वसंत पंचमी
2 अप्रैल (शनिवार)- चैत्र नवरात्र, गुड़ी पाड़वा, उगडी
10 अप्रैल (रविवार)- राम नवमी
10 जुलाई (रविवार)- ईद (चांद के हिसाब से तारीख चेंज भी हो सकती है)
1 अक्टूबर (शनिवार)- नवरात्र स्थापना
2 अक्टूबर (रविवार)- महात्मा गांधी जयंती
9 अक्टूबर (रविवार)- महर्षि वाल्मीकि जयंती
2 अक्टूबर (रविवार)- ईद-ए-मिलाद
3 अक्टूबर (रविवार)- छठ पूजा
25 दिसंबर (रविवार)- क्रिसमस

हालांकि कई छुट्टियां वीकेंड पर आ रही हो, लेकिन लॉन्ग वीकेंड के लिए भी ये साल अच्छा है। दरअसल, इस साल कई छुट्टियां शुक्रवार या सोमवार को हैं, जिससे आपको तीन दिन की छुट्टी एक साथ मिलेगी। इससे आप तीन दिन तक कहीं घूमने जा सकते हैं या फिर अपने काम निपटा सकते हैं।

इसके अलावा कुछ छुट्टियां गुरुवार और मंगलवार को है, इस स्थिति में आप सिर्फ एक दिन की एक्सट्रा छुट्टी लेकर चार दिन की छुट्टी के मजे ले सकते हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोना हुआ 57 रुपए मजबूत, चांदी भी 183 रुपए चढ़ी