Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या होता है विटामिन P, शरीर के लिए कैसे है जरूरी

हमें फॉलो करें vitamin P benefits
vitamin P benefits
हमारी सेहत के लिए कई तरह के पोषक तत्व ज़रूरी होते हैं। कई तरह के मिनरल और विटामिन मिलाकर हमारा शरीर बनता है। ऐसे में किसी भी एक विटामिन या मिनरल की कमी से हमारी हेल्थ प्रभावित होने लग जाती है। आज के समय में लोग अच्छी स्किन, हेल्थ और एनर्जी के लिए कई तरह के विटामिन सप्लीमेंट लेते हैं। आपने भी विटामिन A, B, C, D, E और K जैसे कई विटामिन के बारे में सुना या पढ़ा होगा। पर क्या आपने कभी विटामिन P के बारे में सुना है। आज हम आपको विटामिन P और उससे होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। 
 
Vitamin P क्या होता है?
दरअसल विटामिन P, फ्लेवोनोइड(Flavonoid) नामक नेचुरल तत्व को कहते हैं जो असल में विटामिन किस श्रेणी में नहीं आता है। फ्लोवोनोइड, फल, सब्जी, चाय, कोको और वाइन में पाया जाता है। यह तत्व फल-सब्जियों को इन्फेक्शन से सुरक्षा देता है।

इसके साथ ही फल-सब्जियों को धुप की uv rays और प्रदुषण जैसी समस्या से भी दूर रखता है। यह तत्व कीड़ों को पोलीनेशन करने के लिए भी आकर्षित करता है। आपको बता दें कि इस तत्व के कारण ही फल-सब्जियों में गहरा रंग मौजूद होता है जैसे टमाटर, चेरी, बेर, आदि।
 
पहली बार यह तत्व वैज्ञानिकों द्वारा 1930 में संतरे में खोजा था। उस समय इसको विटामिन P का नाम दिया गया। लेकिन धीरे-धीरे स्टडी में यह पता चला कि ये फ्लावोनोइड है और यह विटामिन की श्रेणी में नहीं आता है।
webdunia
Vitamin P के फायदे
1. दिमाग के लिए सेहतमंद: स्टडी में यह पाया गया है कि फ्लावोनोइड आपके दिमाग के लिए काफी सेहतमंद होते हैं। ये आपके ब्रेन सेल को प्रोटेक्ट करते हैं और ब्रेन हेल्थ को बढ़ावा देते हैं। इसके साथ ही यह आपकी मेमोरी के लिए भी काफी फायदेमंद है।
 
2. डायबिटीज से राहत: स्टडी के अनुसार फ्लावोनोइड डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए भी बहुत फायदेमंद है। स्टडी के अनुसार अगर आप रोज़ 300mg फ्लावोनोइड का सेवन करते हैं तो ये डायबिटीज के रिस्क को 5% तक कम कर देता है। 
 
3. हृदय के लिए सेहतमंद: फ्लावोनोइड के सेवन से आप हृदय की समस्या से भी राहत पा सकते हैं। इसके सेवन से हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है और यह आपके हृदय को सेहतमंद रखता है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Nag panchami Essay in Hindi : नागपंचमी पर हिन्दी निबंध