Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मखाना : स्वादिष्ट और पौष्टिक...पढ़ें 6 फायदे

हमें फॉलो करें मखाना : स्वादिष्ट और पौष्टिक...पढ़ें 6 फायदे
इन दिनों हर शोध यह साबित करने पर तुला है कि हमारे भारतीय आहार में शामिल कई चीजें ऐसी हैं जो सेक्स के लिए फायदेमंद हैं। इसी श्रेणी में यह नया तथ्य सामने आया है कि मखानों का सेवन ना सिर्फ शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाता है बल्कि शुक्राणुओं की गुणवत्ता को भी बेहतर करता है। 







मखाना यानी lotus seed एक ऐसा हर्ब है जो बड़ा स्वादिष्ट इलाज है पुरुषों की सेक्स समस्याओं का। मखाने में प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेड, फैट, मिनरल और फॉस्फोरस के अलावा भी कई पौष्टिक तत्व होते हैं जो कामोत्तेजना को बढ़ाने का काम करते हैं।  


 
अगले पेज पर मखाने के 6 अन्य फायदे 

मखाने के 6 अन्य फायदे 
 
* मखानों को घी में भूनकर खाने से दस्त में बहुत लाभ होता है।
 * मखाने की शर्करा रहित खीर बनाकर उसमें मिश्री का चूर्ण डालकर खिलाने से प्रमेह में लाभ होता है।  

*  एक से तीन ग्राम मखानों को गर्म पानी के साथ दिन में तीन बार सेवन करने से पेशाब के रोग दूर हो जाते हैं।  

webdunia

* कच्चे कमल बीज को पीसकर लगाने से आमवात तथा संधिवात में लाभ होता है। 
* मखानों को दूध में मिलाकर खाने से दाह (जलन) में आराम मिलता है।  

* मखानों के सेवन से दुर्बलता मिटती है तथा शरीर पुष्ट होता है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आलू का रस पीने के यह 6 फायदे, जरूर जानिए