Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आलू का रस पीने के यह 6 फायदे, जरूर जानिए

हमें फॉलो करें आलू का रस पीने के यह 6 फायदे, जरूर जानिए
उबले या कच्चे आलू का प्रयोग आपने सब्जी, चाट या अन्य चीजों में जरूर किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी आलू का जूस पिया है? यदि नहीं पिया तो अब पीना शुरू कर दीजिए क्योंकि इससे आपको मिल सकते हैं, सेहत के बेमिसाल फायदे। फिलहाल जानिए यह 5 फायदे -




 
1 कच्चे आलू के रस को पानी के साथ रोजाना आधा कप पिएं और ध्यान रखें कि इसे खाली पेट लें। इससे आपको गैस बनने की समस्या से निजात मिलेगी, जो आजकल एक आम समस्या बन चुकी है।

शोध इस बात को साबित कर चुके हैं, कि कच्चे आलू का रस आपको कैंसर, हाइपरटेंशन और किडनी के अलावा कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकता है
webdunia


 
 
अगर आप डाइबिटीज के मरीज हैं तो यह आपके लिए बेहद फायदेमंद चीज है। रक्त में शर्करा के स्तर को कम करने में आलू का रस काफी प्रभावकारी साबित होगा।

4 यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता को तो बढ़ाएगा ही, साथ ही लिवर संबंधी समस्याओं का निराकरण कर आपको बिल्कुल स्वस्थ बनाए रखने में भी मददगार होगा।
 
webdunia
आलू का रस नियमित रूप से लेने पर आपकी त्वचा संबंधी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। यह आपकी त्वचा को अंदर से साफ कर उसे पोषण देने के साथ ही चमकदार भी बनाएगा। इसे त्वचा पर लगाने से मुहांसों की समस्या से भी निजात मिलेगी।

6  इसका सेवन करने पर शरीर से सभी हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद मिलेगी और शरीर के सभी अंगों की सफाई होगी।
webdunia

इतना ही नहीं हृदयवाहिनी संबंधी समस्याओं में भी आलू का रस लाभदायी है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लीची : स्वाद में कमाल, सेहत बेमिसाल, पढ़ें 8 फायदे