Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विजया एकादशी पर भगवान विष्णु को इन चीजों का भोग लगाने से बढ़ती है घर में सुख समृद्धि

हमें फॉलो करें Vishnu Bhog

WD Feature Desk

Vishnu Bhog: 6 मार्च को स्मार्त और 7 मार्च 2024 को वैष्णव संन्यासी विजया एकादशी का व्रत रखेंगे। गृहस्थों के लिए 06 मार्च को एकादशी का व्रत रखना चाहिए। इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की विशेष पूजा अर्चना करके उन्हें प्रसन्न‍ किया जाता है। यदि आप विष्णु भोग के बारे में नहीं जानते हैं तो जानें कि कौनसा भोग लगाने से वे प्रसन्न होंगे।
श्री विष्णु भोग :-
1. खीर : भगवान विष्णुजी को खीर का नैवेद्य बहुत पसंद है। खीर कई प्रकार से बनाई जाती है। सूखे मेवे डालकर बनाएं।
 
2. हलवा : सूजी का हलवा विष्णुजी को बहुत प्रिय है। हलवे में किशमिश जरूर मिलाएं। 
 
4. पंचामृत : पूजा-पाठ या आरती के बाद तुलसीकृत जलामृत व पंचामृत चढ़ाएं।
 
5. तुलसी का पत्ता : विष्णु के पूजन और नैवेद्य में तुलसी का पत्ता चढ़ाना अनिवार्य है। इससे वे बहुत ज्यादा प्रसन्न होते हैं।
 
6. केला : केला भगवान विष्णु को बहुत प्रिय हैं उनके नैवेद्य में केला होना भी जरूरी है।
 
7. श्रीफल : फल और फूल के साथ श्रीफल चढ़ाने से लक्ष्मीपति प्रसन्न होते हैं।
 
कैसे लगाए विष्णु भोग : विष्णुजी को किशमिश का भोग लगाना चाहिए। साथ ही आंवले का भोग लगाना अतिशुभ होता है। खीर में सूखे मेवे डालने चाहिए और अंत में तुलसी जरूर डालें। उसे उत्तम प्रकार से बनाएं और फिर विष्णुजी को भोग लगाने के बाद वितरित करें।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित  वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत  या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
webdunia
ekadashi vishnu ji

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विजया एकादशी व्रत की पौराणिक कथा