Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ट्विटर पर मचा कत्लेआम

हमें फॉलो करें ट्विटर पर मचा कत्लेआम
webdunia

डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी

, सोमवार, 16 जुलाई 2018 (10:23 IST)
# माय हैशटैग
 
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने टाइप किया है कि वह एक हफ्ते का सफाई अभियान चलाएगा। इसकी शुरुआत हो गई है। ट्विटर ने तय किया है कि उसकी साइट पर स्पैम, ट्रॉलिंग और दूसरी गतिविधियों की संख्या बढ़ गई है। फर्जी अकाउंट भी बढ़ते जा रहे हैं, जो केवल संख्या बढ़ाने के काम आते हैं।
 
ट्विटर पर वैसे तो रोज करोड़ों लोग लॉगइन करते हैं, लेकिन ऐसे लोग भी हैं, जो महीने में एक बार भी ट्विटर अकाउंट नहीं देखते। कंपनी ने तय किया है कि ऐसे अकाउंट्स बंद कर दिए जाएं। कंपनी के अनुसार इस तरह के अकाउंट की संख्या करीब 6 प्रतिशत है और इन अकाउंट को बंद करने से कई लोग प्रभावित हो सकते हैं। अभी यह अभियान और चलेगा, लेकिन इसके नतीजे अभी से देखने में आ रहे हैं। 
 
ट्विटर कंपनी के इस कत्लेआम के चलते कई मशहूर सेलेब्रिटीज के फॉलोअर्स की संख्या में कमी हुई है। इन सेलेब्रिटीज में नेता, अभिनेता, खिलाड़ी, गायक, उद्योगपति सभी तरह के लोग हैं। 
 
ट्विटर के इस कत्लेआम का असर सबसे ज्यादा पड़ा है अंतरराष्ट्रीय पॉप सिंगर केटी पैरी पर। उनके 28 लाख फॉलोअर्स घट गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीब 1 लाख फॉलोअर्स घटे और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीब 3 लाख फॉलोअर्स कम हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के फॉलोअर्स की संख्या 17 हजार कम हो गई है। कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स गंवा दिए। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीब 35 हजार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के करीब 90 हजार और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के करीब 75 हजार फॉलोअर्स कम हो गए। पीएमओ इंडिया ने भी करीब डेढ़ लाख फॉलोअर्स का झटका सहा। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के भी 4 लाख से अधिक फॉलोअर्स कम हो गए। 
 
बॉलीवुड की हस्तियों को भी ट्विटर पर फॉलोअर्स की कमी का झटका सहना पड़ा। अमिताभ बच्चन के एक ही दिन में करीब सवा चार लाख फॉलोअर्स कम हो गए। सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के भी करीब 3-3 लाख फॉलोअर्स कम हो गए। प्रियंका चोपड़ा को साढ़े तीन लाख और दीपिका पादुकोण को करीब 3 लाख फॉलोअर्स की कमी का धक्का लगा। 
 
ट्विटर की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई है कि कंपनी सफाई अभियान चला रही है, जिसके तहत फर्जी, लॉक किए हुए और रोबोट से संचालित होने वाले बॉट अकाउंट बंद किए जा रहे हैं। यह सब ट्विटर की विश्वसनीयता को बढ़ाने और बढ़ाए रखने के लिए है। ट्विटर की तरफ से कहा गया है कि कई यूजर्स के व्यवहार में अचानक एक बदलाव आ जाता है, जो लोग कभी ट्वीट नहीं करते, वे अचानक 50-50 ट्वीट रोज करने लगते हैं। कई लोग ट्विटर का उपयोग निजी प्रचार के लिए भी करते हैं और कई लोग द्वेष फैलाने के लिए भी। ट्विटर ऐसे अकाउंट्स पर निगाह रखता है और उन्हें लॉक कर देता है। अब ऐसे लॉक अकाउंट को बंद किया जा रहा है। इससे कई लोगों के फॉलोअर्स कम नजर आएंगे।
 
ट्विटर इस तरह के अभियान समय-समय पर चलाता रहता है। गत वर्ष अक्टूबर में भी ऐसा ही अभियान चलाया गया था, लेकिन जुलाई में चलाया जा रहा यह अभियान उससे भी बड़ा है। इससे फेक अकाउंट पर रोक लगेगी जिसका असर फेक न्यूज के प्रचार-प्रसार पर भी पड़ेगा।
 
अगर ट्विटर पर आपके फॉलोअर्स कम हो रहे हैं, तो परेशान मत होइए, क्योंकि अकेले आप ही नहीं हैं जिनके फॉलोअर्स कम हो रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'न तो मेरा रेप हुआ और न ही मेरा पति रेपिस्ट है'