Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ट्रोलिंग पर ट्विटर ने कसा शिकंजा, 7 करोड़ फर्जी अकाउंट बंद

हमें फॉलो करें ट्रोलिंग पर ट्विटर ने कसा शिकंजा, 7 करोड़ फर्जी अकाउंट बंद
, शनिवार, 7 जुलाई 2018 (12:21 IST)
सैन फ्रांसिस्को। ट्विटर ने मई और जून में विशेष मुहिम छेड़कर ऐसे सात करोड़ खातों की पहचान की जिन्हें ट्रोल और अफवाह फैलाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। कंपनी ने इन खातों को बंद कर दिया है। 
 
दूसरे देशों से कंट्रोल किए जा रहे फर्जी खातों पर निगरानी नहीं रख पाने की वजह से अमेरिकी संसद ने ट्विटर की निंदा की थी। सांसदों ने कहा था कि अफवाह फैलाने वाले इन खातों की वजह से अमेरिका की राजनीति प्रभावित हो सकती है।
 
ट्विटर के सूत्रों के मुताबिक, खाते बंद करने की दर अक्टूबर की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा हो गई। पिछले कुछ महीनों के दौरान एक दिन में 10-10 लाख खाते बंद किए गए।
 
भारत में भी ट्विटर पर सबसे ज्यादा ट्रोल के मामले सामने आते हैं। कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी और उनकी बेटी को फर्जी ट्विटर अकाउंट से धमकाया गया था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी ट्रोल किया गया था। भारत में ट्विटर के 3.04 करोड़ यूजर हैं। 2019 तक इनकी संख्या 3.44 करोड़ पहुंचने का अनुमान है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुश्किल में महबूबा मुफ्ती, ट्विटर पर शिकायतों की बाढ़