Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वरुण धवन-नताशा दलाल के घर जल्द गूंजेगी किलकारियां, शादी के 3 साल बाद बनेंगे पैरेंट्स

वरुण ने नताशा संग 24 जनवरी 2021 को शादी रचाई थी

हमें फॉलो करें वरुण धवन-नताशा दलाल के घर जल्द गूंजेगी किलकारियां, शादी के 3 साल बाद बनेंगे पैरेंट्स

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 19 फ़रवरी 2024 (10:33 IST)
Natasha Dalal Pregnancy: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। वरुण धवन ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पत्नी नताशा दलाल की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। कपल शादी के 3 साल बाद माता-पिता बनने वाला है।
 
वरुण धवन ने पत्नी नताशा संग एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वह नताशा के बेबी बंप पर किस करते हुए दिख रहे हैं। तस्वीर में एक साइड में रखी सोफा चेयर पर उनका डॉगी बैठा नजर आ रही हैं। वरुण व्हाइट शर्ट और डेनिम पहने दिख रहे हैं। वहीं नताशा व्हाइट कलर की मिडी बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

इस तस्वीर के साथ वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा, 'हम प्रेग्नेंट हैं। आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।' इसके साथ उन्होंने हैशटैग में लिखा #मेरापरिवारमेरीशक्ति।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल स्कूल फ्रैंड हैं। वरुण ने नताशा संग 24 जनवरी 2021 को शादी रचाई थी। नताशा पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया है। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

K3G से डिलीट कर दिया गया था काजोल शाहरुख का रोमांटिक सीन, वीडियो देख यूजर बोले- करण को कभी माफ नहीं करेंगे