Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कुछ रीत जगत की ऐसी है शो गंभीर सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठाएगा : मीरा देओस्थले

हमें फॉलो करें कुछ रीत जगत की ऐसी है शो गंभीर सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठाएगा : मीरा देओस्थले

WD Entertainment Desk

, रविवार, 18 फ़रवरी 2024 (15:57 IST)
Kuch Reet Jagat Ki Aisi Hai: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन सीरियल 'कुछ रीत जगत की ऐसी है' लेकर आ रहा है। गुजरात के परिवेश पर आधारित इस शो में दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई गई है। मीरा देओस्थले (नंदिनी) और जान खान (नरेन रतनशी) मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। 
 
नंदिनी एक ऐसी लड़की है, जिसे शादी के बाद पता चलता है कि उसकी शादी में दहेज लिया गया है और वह अपनी शादी का दहेज ससुराल वालों से वापस मांगती है। मीरा देवस्थले ने कहा कि महिलाओं को अक्सर कहा जाता है कि यह करना चाहिये, यह नहीं करना चाहिये। 
 
मीरा ने कहा, नंदिनी का किरदार इस पर सवाल उठाता है और पूछता है कि ऐसा क्यूं करना चाहिए। नंदिनी का किरदार लोगों को जागरूक करता है। जब मुझे इस शो की नरेशन सुनाई गई तब मेरी आंखो में आंसू आ गए और मैने यह तय कर लिया कि मुझे यह शो करना है। 
उन्होंने कहा, 'कुछ रीत जगत की ऐसी है' फुल ऑफ इंटरटेनिंग शो है जो लोगों को संदेश भी देगा। जान खान के साथ मेरी रोमांटिक केमेस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आएगी। शो में 30 से अधिक कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। यह शो एक गंभीर सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठायेगा। उम्मीद है कि लोगों को यह शो देखकर बहुत मजा आएगा।
 
मीरा ने कहा, नंदिनी के पास अपनी नैतिकता और मूल्य हैं और वह अपने बड़ों का बहुत सम्मान करती है, लेकिन जब भी वह कुछ गलत होता देखती है तो वह स्टैंड लेने में विश्वास रखती है। मेरे किरदार नंदिनी और मुझसे एक समानता ये है कि हम दोनों दहेज को एक नजरिए से देखते हैं। 
 
मैं निजी जिंदगी में भी इसके सख्त खिलाफ हूं। दहेज प्रथा जैसी बुराई को मिटाने की शुरुआत न बोलने से करनी होगी। शो में नंदिनी का किरदार आज महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटेगा। इस शो का लक्ष्य उन महत्वपूर्ण लेकिन अक्सर नजरअंदाज किए गए पहलुओं पर प्रकाश डालना है जो हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेरा मानना ​​​​है कि यह एक ऐसी कहानी है जिसे बताया जाना चाहिए, अधिक लोगों को हमारे समाज में मौजूद कुरीतियों पर सवाल उठाने की जरूरत है।
 
'कुछ रीत जगत की ऐसी है' में ज़ान खान, मीरा देवस्थले, धर्मेश व्यास, ख़ुशी राजपूत, जगत रावत और सेजल झा की अहम भूमिका है। कुछ रीत जगत की ऐसी है 19 फरवरी से हर सोमवार से शुक्रवार रात 8.30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इमरान हाशमी ने बताया फिल्म चेहरे में क्यों निभाया था निगेटिव किरदार