Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डेस्टिनेशन वेडिंग के खिलाफ हुए वरुण धवन के माता-पिता, नताशा दलाल की इच्छा रह जाएगी अधूरी!

हमें फॉलो करें डेस्टिनेशन वेडिंग के खिलाफ हुए वरुण धवन के माता-पिता, नताशा दलाल की इच्छा रह जाएगी अधूरी!
बॉलीवुड में डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है। हर सेलेब्स विदेश में किसी खूबसूरत लोकेशन पर शादी रचाना चाहता है। दीपिका और अनुष्का के बाद वरुण धवन भी विदेश में शादी रचाना चाहते हैं। लेकिन शायद वे ऐसा नहीं कर पाएंगे।


वरुण धवन की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। खबर है कि वरुण इस साल दिसंबर में अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ शादी करने जा रहे हैं। वरुण के मम्मी-पापा ने भी नताशा को अपनी बहू मान लिया है। कहा जा रहा है कि नताशा मालदीव में डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहती हैं। लेकिन वरुण की फैमिली इसके लिए तैयार नहीं है। 
 
webdunia
रिपोर्टस की मानें तो वरुण के माता-पिता करुणा और डेविड धवन उनकी डेस्टिनेशन वेंडिग के खिलाफ है। डेविड धवन का कहना है कि अगर वो मालदीव में वरुण की शादी करेंगे तो उसे उनके सारे रिश्तेदार शादी अटेन्ड नहीं कर पाएंगे। डेविड के सभी रिश्तेदार इंडिया में मौजुद है ऐसे में वो नताशा की ये बात बिल्कुल भी मान नहीं पाएंगे। डेविड धवन चाहते हैं कि शादी इंडिया में हो। सभी रिश्तेदार और करीबी दोस्त वरुण की शादी में शामिल हो। डेविड धवन अपने छोटे बेटे की ग्रैंड वेडिंग चाहते हैं।  
 
नताशा दलाल अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित है। वो चाहती है कि वरुण के साथ उनकी शादी यादगार साबित हो। साथ ही नताशा ने वरुण के साथ शादी करने के लिए मालदीव को चुना है। लेकिन अब लगता है कि नताशा की डेस्टिनेशन वेडिंग की ख्वाहिश अधूरी रह सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब दीपिका और रणवीर को लंदन में मिला अपना गोद लिया हुआ बेटा, जानिए फिर क्या हुआ