Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जब दीपिका और रणवीर को लंदन में मिला अपना गोद लिया हुआ बेटा, जानिए फिर क्या हुआ

सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और वरुण धवन का वीडियो वायरल हो रहा है

हमें फॉलो करें जब दीपिका और रणवीर को लंदन में मिला अपना गोद लिया हुआ बेटा, जानिए फिर क्या हुआ
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों अपनी एक्टिंग के साथ-साथ स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में रणवीर और दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों अपने 'अडॉप्टेड पेरेंट्स' होने की बात कर रहे हैं। 
 
दरअसल, दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ लंदन गई हुई हैं। लंदन एयरपोर्ट पर इन दोनों की मुलाकात वरुण धवन से हो गई और फिर वरुण ने इन दोनों को अपना मम्मी-पापा बना लिया। इस वीडियो में वरुण खुद को रणवीर-दीपिका का बेटा बता रहे हैं और दीपिका एक मम्मी की तरह उनका ख्याल रख रही हैं।  
 
webdunia
वीडियो में वरुण कहते है कि 'मैं आज लंदन में अपने 'एडॉप्टेड पेरंट्स' के साथ हूं। ये दोनों मेरी सभी चीजों का बहुत ख्याल रखते है।' वरुण की ये मस्ती देख दीपिका पादुकोण कहती हैं, 'जी हां, हम उसका पूरी तरह से ध्यान रखते है, तुमने डिनर किया या नहीं, ठीक से सोएं हो ना, ब्रेकफास्ट किया की नहीं या ले जाऊ।
 
हाल में ही वरुण धवन की फिल्म 'कलंक' का टीजर रिलीज हुआ है। जिसके बाद वह अपनी अपकमिंग रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर-3डी' की अधूरी शूटिंग पूरी करने लंदन पहुंचे हैं। जहां उनकी मुलाकात दीपिका और रणवीर से हुई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान और रोहित शेट्टी की फिल्म का इंतजार