Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी के बाद भी सोनम रह रही है पिता अनिल कपूर के घर, ससुराल के बारे में बताई ऐसी बात जो पसंद नहीं...

हमें फॉलो करें शादी के बाद भी सोनम रह रही है पिता अनिल कपूर के घर, ससुराल के बारे में बताई ऐसी बात जो पसंद नहीं...
सोनम की शादी को अभी दो महीने भी नहीं हुए हैं। शादी के इतने दिनों बाद भी सोनम अपने पिता के घर रह रही हैं। सोनम ने अपने ससुराल वालों को लेकर कुछ बातें बताई हैं। सोनम ने बताया कि उनके सास-ससुर लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं। 
 
उन्हें अपनी बातें सार्वजनिक तौर पर शेयर करना पसंद नहीं है। सोनम के अनुसार उनके सास-ससुर को फिल्मी दुनिया में कोई दिलचस्पी नहीं हैं। दोनों ही अपनी निजी जिंदगी को किसी से सांझा नहीं करते। 
 
अपनी सासू माँ के साथ रिश्ते को लेकर जब सोनम से सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि वह अपनी सासू साथ काफी कम्फर्टेबल हैं और उनसे काफी बातें करती हैं। लेकिन सोनम अब भी अपने पिता अनिल कपूर के घर क्यों रह रहीं हैं? इसके जवाब में उन्होंने बताया कि मुंबई में आनंद के घर का इंटीरियर पसंद न होने कारण वो पापा के घर में रह रहीं हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान नहीं, इस एक्शन स्टार के साथ बनेगी वांटेड 2