Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान अपनी इस फिल्म की हीरोइन की बेटी के साथ भी करेंगे रोमांस!

हमें फॉलो करें सलमान अपनी इस फिल्म की हीरोइन की बेटी के साथ भी करेंगे रोमांस!
सलमान खान लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में जमे हुए हैं और इस समय उनका सितारा बुलंदियों को छू रहा है। वे बॉलीवुड के ऐसे सबसे बड़े सितारे हैं जो अपने नाम के दम पर सर्वाधिक भीड़ खींचता है। 
 
रेस 3 जैसी बेकार फिल्म भी यदि 170 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर ले तो इसे सलमान खान का ही करिश्मा माना जाना चाहिए। 
 
सलमान बॉलीवुड में नए कलाकारों को मौका देने के लिए भी मशहूर हैं। सुनने में आया है कि वे जल्दी ही एक हीरोइन की बेटी को मौका देने जा रहे हैं। इस हीरोइन के साथ सलमान ने किया है रोमांस... 
webdunia

बतौर हीरो सलमान खान की पहली फिल्म थी 'मैंने प्यार किया'। इसमें भाग्यश्री के साथ उनकी जोड़ी बेहद पसंद की गई थी। इस फिल्म के बाद सलमान और भाग्यश्री ने फिर कभी साथ काम नहीं किया। 
 
दरअसल भाग्यश्री ने 'मैंने प्यार किया' के रिलीज होने के कुछ समय बाद विवाह कर लिया था। बाद में उन्होंने जिद पकड़ ली कि वे वही फिल्म करेंगी जिसमें हीरो के रूप में उनके पति हिमालय को लिया जाएगा। 
 
एक-दो निर्माताओं ने हिम्मत जुटाई, लेकिन फिल्में असफल रहीं और भाग्यश्री को भी काम मिलना बंद हो गया। भाग्यश्री और सलमान में अच्छी दोस्ती है। भाग्यश्री की बेटी अब फिल्मों में काम करना चाहती हैं... 
webdunia

भाग्यश्री की बेटी का नाम अवंतिका है। उसकी उम्र 22 वर्ष के लगभग है। उनकी पढ़ाई खत्म होने वाली हैं और वे एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाना चाहती हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार इस बारे में भाग्यश्री ने सलमान से बात की है। अवंतिका को सलमान मौका दे सकते हैं। संभव है कि अवंतिका को सलमान के साथ डेब्यू करने का मौका मिले। वे अवंतिका के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं। 
 
दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना है कि अवंतिका के साथ सलमान काम नही करेंगे। वे उनके लिए फिल्म प्रोड्यूस कर सकते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी के सीक्वल की तैयारी शुरू