Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कंगना और राजकुमार के बीच आ गईं अमायरा

हमें फॉलो करें कंगना और राजकुमार के बीच आ गईं अमायरा
राजकुमार राव और कंगना रनौट की फिल्म 'मेंटल है क्या' चर्चा में है। फिल्म की कहानी की हिंट तो नहीं  दी गई है, लेकिन इसके अजीबोगरीब पोस्टर्स फिल्म के लिए बेताबी बढ़ा रहे हैं। खून, चाकू, जलती हुई सिगरेट से खेलते हुए कंगना और राजकुमार को देखते ही अजीब लगता है। 
 
हालांकि यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होगी और इसके लिए दर्शक उत्साहित भी हैं। अब फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। 
 
फिल्म में सिर्फ कंगना और राजकुमार ही नहीं होंगे, बल्कि इसमें एक और एक्टर के शामिल होने की बात कही जा रही है। सूत्र के मुताबिक फिल्म में एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर भी होंगी। 
 
इस फिल्म में वे राजकुमार की लव पार्टनर होंगी। अमायरा फिल्म में राजकुमार की गर्लफ्रेंड बनेंगी। यह एक बहुत ही अजीब फिल्म है और मेकर्स फिल्म के लिए कुछ असाधारण कपल बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। 
 
अमायरा ने 2013 में फिल्म 'इश्क' से डेब्यू किया था। इसके बाद वे इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'मिस्टर एक्स' में भी नज़र आई थीं। इसके अलावा वे कालाकांडी में भी छोटे से किरदार में नज़र आई थीं। अब वे फिल्म 'मेंटल है क्या' में राजकुमार राव का प्यार बनेंगी। 
 
यह फिल्म एकता कपूर का बालाजी मोशन पिक्चर्स और कर्मा मीडिया प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसकी कहानी के बारे में यह पता चला है कि यह एक औरत के बारे में है जो एक खूनी या मानसिक रूप से बीमार हो सकती है। फिल्म मानसिक बीमारी पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग इस महीने शुरू हो जाएगी। शूटिंग मुंबई और लंदन में होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'मोहिनी' के बाद अब 'जेसिका' बनीं ​​जैकलीन फर्नांडीज