Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाहिद की हीरोइन होंगी ऐश्वर्या राय इस फिल्म में?

हमें फॉलो करें शाहिद की हीरोइन होंगी ऐश्वर्या राय इस फिल्म में?
कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि फिल्म 'वो कौन थी' का रीमेक बनाया जा रहा है, जिसमें मनोज कुमार वाली भूमिका शाहिद कपूर निभाएंगे। यह फिल्म क्रिअर्ज एंटरटेन्मेंट प्रोड्यूस करेगी और प्रोडक्शन हाउस ने इसके राइट्स भी खरीद लिए हैं। अब इससे जुड़ी एक और खबर सामने आई है। 
 
फिल्म में साधना और मनोज कुमार लीड में थे। मनोज कुमार का किरदार तो शाहिद निभाएंगे यह तय है, लेकिन साधना के रोल के लिए हीरोइन की तलाश थी। कहा जा रहा है कि इसमें शाहिद के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन को लिया जाएगा। 

webdunia

 
एक सूत्र के मुताबिक फिल्म के मेकर्स साहिद के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्म में लेने के लिए उत्सुक हैं। साधना और मनोज कुमार अभिनीत यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर थी। इसमें मेकर्स ने फिल्म के दो गीतों को भी लेने का सोचा है। 
 
ऐश्वर्या राय बच्चन को सुंदर साधना के किरदार के लिए लिया जाना तय हुआ है। उनसे बातचीत चल रही है। साधना की सुंदरता के अलावा उनकी स्क्रीन प्रेसेंस भी लोगों को उनकी ओर आकर्षित करता था। ऐश्वर्या ही साधना की यह आकर्षण दर्शा सकती हैं इसलिए मेकर्स ऐश्वर्या को लेकर बेहद उत्सुक हैं। ऐश्वर्या का चार्म और टैलेंट दोनों ही साधना को ट्रिब्युट देने के लिए परफेक्ट है। 
 
इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है। ऐश्वर्या 'फन्ने खां' और रोहन सिप्पी की फिल्म में भी नज़र आएंगी। वहीं शाहिद फिलहाल श्री नारायण सिंह की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालु' की शूटिंग कर रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रेड का बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन... विदेश के कलेक्शन के साथ