Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कल्पना चावला की बायोपिक में प्रियंका चोपड़ा

हमें फॉलो करें कल्पना चावला की बायोपिक में प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में व्यस्त हैं, लेकिन एक बॉलीवुड मूवी भी करना चाहती है। प्रकाश झा, संजय लीला भंसाली सहित कई फिल्म निर्देशकों ने उन्हें फिल्म ऑफर की हैं, लेकिन किसी से भी बात पक्की नहीं हुई है। प्रियंका फैसला ही नहीं ले पा रही है। 
 
अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला पर बनने वाली बायोपिक में भी प्रियंका को लेने की बात अरसे से चल रही है और सूत्रों का कहना है कि प्रियंका ने इस फिल्म के लिए मन बना लिया है। इसके पहले खबर यह थी कि प्रियंका 'सेल्युट' नामक बायोपिक में राकेश शर्मा की पत्नी का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में राकेश शर्मा की भूमिका आमिर खान निभाएंगे और आमिर के साथ प्रियंका ने पहले कभी काम नहीं किया है इसलिए वे यह फिल्म करने वाली हैं। 
 
अब खबर आई है कि इस भूमिका में दम नहीं है लिहाजा प्रियंका ने इरादा बदल लिया है। अब वे कल्पना चावला पर बनने वाली बायोपिक में काम करेंगी। यह फिल्म वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के साथ प्रियंका को-प्रोड्युस भी करेंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'क्योंकि सास भी...' के निर्देशक तलत जानी का निधन