Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका चोपड़ा का ब्लैक स्विम सूट अवतार

हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा का ब्लैक स्विम सूट अवतार
पिछले हफ्ते न्यूयार्क में ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल को होस्ट करने के बाद प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजिलिस में अपने दोस्तों और अपने पैट डायना के साथ समय बिता रही हैं। अपने व्यस्त कार्यक्रम से ब्रेक लेते हुए, प्रियंका चोपड़ा अपने वेकेशंस एंजॉय कर रही हैं और प्रियंका ने उनकी पूल तस्वीरों को सबके साथ शेयर किया। ब्लैक कलर के स्विमसुट में वे शानदार लग रही हैं। प्रियंका ने कैप्शन लिखा है कि सनी एलए.. शांती और मैं..लव दिस.. 
 
'क्वांटिको' की को-स्टार यास्मीन अल मस्स्रि और मुबीना रेटॉंसे के साथ मस्ती करते हुए प्रियंका ने बूमरेंग वीडियो बनाकर शेयर किया जिसके साथ कैप्शन लिखा वीकेंड में जाना.. यह अभी भी गुरुवार है,, एलए लाईफ.. फ्रैंड्स फॉर लाईफ..। यास्मीन अल मस्स्रि ने भी प्रियंका का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जिसमें प्रियंका स्विमिंग कर रही थीं और पीछे ब्रूनो मार्स का गाना 'वर्साची ऑन द फ्लोर' चल रहा था। 
 
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही क्वांटिको के तीसरे सीज़न की शूटिंग शुरू करेंगी। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म 'इज़ंट इट रोमांटिक' की शूटिंग खत्म की है, जो कि 14 फरवरी को रिलीज़ होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन है सलमान खान के जीवन में 'बिग बॉस'