Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी की तैयारियों के बीच प्रियंका शूटिंग के लिए पहुंचीं दिल्ली

हमें फॉलो करें शादी की तैयारियों के बीच प्रियंका शूटिंग के लिए पहुंचीं दिल्ली
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शादी की तैयारियों के बीच अपनी अगली हिन्दी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग नई दिल्ली में कर रही हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके यह खबर साझा की।
 
अपनी तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा, सूरज और मैं। दिल्ली में हूं। द स्काई इज पिंक। प्रियंका ने अपनी सह-अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ भी इंस्टाग्राम पर एक कहानी साझा की है और लिखा है डेल्ही डेज।
 
webdunia
आलोचकों की सराहना बटोरने वाली फिल्म ‘मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ’ के लिए चर्चित सोनाली बोस ‘द स्काई इज पिंक’ का निर्देशन कर रही हैं। इसके लिए पटकथा लेखन भी उन्हीं का है। अक्टूबर फिल्म की लेखिका जूही चतुर्वेदी ने फिल्म के संवाद लिखे हैं। इस फिल्म में फरहान अख्तर भी नजर आएंगे।
 
द स्काई इज़ पिंक फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी और उनके माता-पिता की कहानी पर आधारित बायॉग्रफिकल ड्रामा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तराखंड की भयानक आपदा को दिखाता केदारनाथ का ट्रेलर