Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंटरनेशनल मैग्ज़ीन कवर करेगी निक्यंका की शादी, जोधपुर में हो रही तैयारी

हमें फॉलो करें इंटरनेशनल मैग्ज़ीन कवर करेगी निक्यंका की शादी, जोधपुर में हो रही तैयारी
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनास के फैंस उनकी शादी का इंतज़ार कर रहे हैं। हालांकि अभी डेट्स फाइनल नहीं आई हैं लेकिन प्रियंका की शादी से पहले की मस्ती लगातार चल रही है। शादी की तैयारियां भी ज़ोरो पर है। ऐसे में फैंस को अपडेट तो चाहिए ही होगी। निक्यंका की शादी की धूम फैन क्लब पर देखी जा सकती है। 
 
साथ ही इनसे जुड़ी एक और खुशखबरी सामने आई है। जो फैंस इनकी अनोखी वेडिंग ईवेंट को मिस कर दें उन्हें शादी के शानदार फोटोज़ देखने को तो मिल ही जाएंगे। खबर के मुताबिक प्रियंका और निक की शादी जोधपुर में 2 दिसंबर को होनी है। इनकी तस्वीरों के लिए अब ज्यादा मेहनत नहीं करना होगी क्योंकि एक खुशखबरी है। एक इंटरनेशल मैग्ज़ीन इनकी शादी को कवर करने वाला है। 
 
प्रियंका और निक की शादी के एक्सक्लुसिव पिक्चर्स के लिए होड़ जारी है और यह मौका मिला है एक इंटरनेशनल मैग्ज़ीन को। उनकी शादी की हर बेहतरीन पिक्चर को मैग्ज़ीन कवर करेगी और फैंस उन्हें एंजॉय कर पाएंगे। यह वाकई एक ग्रांड ईवेंट होने वाला है। खास बात यह है कि दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ व्हाइट वेडिंग भी होगी। इसलिए दोनों के ही पिक्चर्स का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। 
 
इससे पहले वोग इंडिया ने सोनम कपूर और आनंद अहुजा की ग्रांड शादी के राइट्स लिए थे। प्रियंका भी अपनी शादी के लिए बेहद उत्साहित है। अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टीज़ के साथ वे अपनी वेडिंग ड्रेसेस के लिए भी कमी नहीं छोड़ रहीं। उन्होंने अपने दिन के लिए सब्यास्ची के डिज़ाइनर लंहगे को चुना है। इसके अलावा 3 दिन की ग्रांड शादी के मौके पर हमें उनकी एक से एक ड्रेसेस देखने को मिलेंगी। वहीं निक भी भारतीय रंग में रंगे नज़र आएंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक्टर रवि दुबे बनने वाले हैं पापा, जल्द देंगे खुशखबरी