Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नोरा फतेही का संस्कारी अंदाज, अनारकली सूट में शेयर की दिलकश तस्वीरें

तस्वीरों में नोरा बेहद सीधी-साधी कुड़ी दिख रही हैं

हमें फॉलो करें नोरा फतेही का संस्कारी अंदाज, अनारकली सूट में शेयर की दिलकश तस्वीरें

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 29 मार्च 2024 (13:07 IST)
Nora Fatehi Traditional Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपने हॉट एंड बोल्ड लुक से अक्सर इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं। एक्टिंग, डांसिंग से लेकर उनकी स्टाइलिश अदाओं, जैसे हर अंदाज ने फैंस को उनका दिवाना बना दिया है। अक्सर वेस्टर्न आउटफिट में तस्वीरें शेयर करने वाली नोरा ने इस बार ट्रेडिशनल आउटफिट में अपनी दिलशक अदाएं दिखाई है। 
 
नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर सलवार सूट में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में नोरा बेहद सीधी-साधी कुड़ी दिख रही हैं। तस्वीरों में नोरा बेज कलर का अनारकली सेट पहने नजर आ रही हैं। 
 
नोरा फतेही के इस स्क्वॉयर नेक लाइन वाले फुल स्लीव्स सूट में कलरफुल फ्लॉवर्स बने हुए हैं। इसके साथ नोरा ने ट्रांसपैरेंट दुपट्टा कैरी किया हुआ है। 
 
नोरा फतेही ने लाइफ मेकअप, खुले वेबी बालों और कानों में छोटे इयररिंग्स के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। तस्वीरों में नोरा चेयर पर बैठे दिलकश अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। 
 
नोरा फतेही का यह सिंपल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'नोरा आप बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'आपकी सादगी बहुत पसंद आई।' 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्लैक साड़ी और डीपनेक ब्लाउज में निक्की तंबोली ने लगाया बोल्डनेस का तड़का