Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ममता बनर्जी ने राकेश रोशन को बताया 'देश का पहला अंतरिक्ष यात्री', यूजर्स बोले- जादू ले गया होगा...

हमें फॉलो करें ममता बनर्जी ने राकेश रोशन को बताया 'देश का पहला अंतरिक्ष यात्री', यूजर्स बोले- जादू ले गया होगा...

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 24 अगस्त 2023 (14:31 IST)
Mamata Banerjee calls Rakesh Roshan an astronaut: 'चंद्रयान 3' की चांद पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग का पूरा देश जश्न मना रहा है। इसी के साथ भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर परचम लहराने वाला पहला देश भी बन गया है। हर कोई इसरो की इस सफलता पर वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत की जमकर तारीफ कर रहा है। तमाम बॉलीवुड और राजनीति के दिग्गज इसरो को बधाई दे रहे हैं।
 
हालांकि कई नेताओं की चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग की बधाई देते हुए जुबान फिसल रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी चंद्रयान 3 की सफलता पर एक कार्यक्रम में बोलते हुए चुक कर दी। उन्होंने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की जगह गलती से बॉलीवुड अभिनेता-फिल्म निर्माता राकेश रोशन का जिक्र कर दिया।
 
ममता बनर्जी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ममता बनर्जी कर रही हैं, पश्चिम बंगाल के लोगों की ओर से, मैं इसरो को अपनी अग्रिम बधाई भेजती हूं। वैज्ञानिकों को श्रेय मिलना चाहिए, श्रेय देश को जाना चाहिए। जब राकेश रोशन चंद्रमा पर उतरे, तो पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा कि वहां से भारत कैसा दिख रहा है। 
 
ममता बनर्जी का यह वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स उनके जमकर मजे ले रहे है। ममता बनर्जी के कई मीम्स भी वायरल हो गए है। एक यूजर ने मीम शेयर करते हुए लिखा, 'जादू ले गया होगा अपने स्पेसशिप में।' इतना ही नहीं राकेश रोशन भी एक्स पर ट्रेंड करने लगे हैं। 
 
बता दें कि राकेश रोशन बॉलीवुड के फेमस एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। वहीं राकेश शर्मा 1984 में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने उन्होंने सात दिन, 21 घंटे और 40 मिनट तक चलने वाले ऐतिहासिक मिशन में भाग लिया था।
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ड्रीम गर्ल में हेमा मालिनी और माधुरी दीक्षित को कॉपी करने की कोशिश की है: आयुष्मान खुराना का Exclusive Interview