Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मशहूर अभिने‍त्री सीमा देव का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

हमें फॉलो करें मशहूर अभिने‍त्री सीमा देव का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 24 अगस्त 2023 (12:24 IST)
seema deo passed away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। हिंदी और मराठी फिल्मों की मशहूर अभिने‍त्री सीमा देव का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने 80 वर्ष की उम्र में 24 अगस्त की सुबह आखिरी सांस ली। खबरों के अनुसार सीमा देव लंबे समय से बढ़ती उम्र की बीमारियों से पीड़ित थीं। उन्हें अल्जाइमर्स की बीमारी भी थी।
 
सीमा देव अभिनेता रमेश देव की पत्नी और अभिनेता अजिंक्य देव और निर्देशक अभिनय देव की मां थीं। वह अपने बेटे अभिनय के साथ बांद्रा स्थित आवास पर रह रही थीं। सीमा देव का अंतिम संस्कार आज शाम को शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर किया जाएगा।
 
सीमा देव ने कई मराठी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड में भी काम किया था। अपने करियर में उन्होंने 80 से ज्यादा हिंदी और मराठी भाषा की फिल्मों में काम किया था। सीमा देव का असली नाम नलिनी सराफ था। 
 
सीमा देव ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म 'मियां बीवी रजा' से की थी। इसके बाद वह भाभी की चूड़ियां, दस लाख, कोशिश, कोरा कागज, संसार, सुनहरा संसार और सरस्वतीचंद्र जैसी फिल्मों में नजर आईं। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दद्दू का दरबार : चांद पर मोहब्बत की दुकान