Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उर्वशी रौटेला ने किया 'क्रिकेट विश्व कप 2023' की ट्रॉफी का अनावरण, ऐसा करने वाली बनीं पहली एक्ट्रेस

हमें फॉलो करें उर्वशी रौटेला ने किया 'क्रिकेट विश्व कप 2023' की ट्रॉफी का अनावरण, ऐसा करने वाली बनीं पहली एक्ट्रेस

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 24 अगस्त 2023 (10:53 IST)
Urvashi Rautela unveil ICC WC Trophy: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला अपने ग्लैमरस लुक और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं। उर्वशी बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती के दम पर कई अवॉर्ड भी जीते हैं। उर्वशी के नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है।
 
उर्वशी रौटेला ने फ्रांस के पेरिस में एफिल टावर के नीचे 'क्रिकेट विश्व कप 2023' की ट्रॉफी की लॉन्च की है। ऐसा करने वाली उर्वशी पहली एक्ट्रेस बन गई है, जिन्होंने ट्रॉफी के ऊपर से पर्दा उठाया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए अपनी खुशी भी जाहिर की है। 
 
तस्वीर में उर्वशी गोल्डन कलर की ड्रेस पहने एफिल टावर के सामने 'क्रिकेट विश्व कप 2023' की ट्रॉफी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'फ्रांस के पेरिस में एफिल टॉवर पर क्रिकेट विश्व कप 2023 की ट्रॉफी आधिकारिक तौर पर लॉन्च और अनावरण करने वाली पहली अभिनेत्री।'
 
बता दें कि आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से हो रहा है। इसकी मेजबानी भारत में की जाएगी। यह टूर्नामेंट 19 नवंबर तक चलेगा। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल का हाल सुने दिलवाला: श्री 420 का ये कॉमेडी गीत था या दर्द का तराना | गीत गंगा