Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' में करीना कपूर की एंट्री, हवा में उड़ती कार संग तस्वीर शेयर कर किया कंफर्म

हमें फॉलो करें रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' में करीना कपूर की एंट्री, हवा में उड़ती कार संग तस्वीर शेयर कर किया कंफर्म

WD Entertainment Desk

, रविवार, 8 अक्टूबर 2023 (15:35 IST)
Kareena Kapoor in Singham 3: रोहित शेट्टी की हिट फ्रेंचाइजी 'सिंघम' के तीसरे पार्ट 'सिंघम अगेन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय एक बार फिर पुलिस ऑफिसर बाजीराव सिंघम के रूप में पर्दे पर तहलका मचाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि 'सिंघम 3' में करीना कपूर एक बार फिर अजय देवगन के साथ नजर आने वाली हैं।
 
करनी कपूर 'सिंघम' के दूसरे पार्ट में भी नजर आई थीं। हालांकि 'सिंघम 2' में उनकी एंट्री की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसी बीच करीना ने एक धमाकेदार तस्वीर शेयर करते हुए 'सिंघम 3' में अपनी एंट्री की हिंट दी है। 
 
करीना कपूर ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह तस्वीर फिल्म के सेट की है। इसमें करीना बैक पोज देती दिख रही हैं। उनके ससामने एक कार हवा में उड़ती हुई नजर आ रही हैं। 
 
इस तस्वीर के साथ करीना ने लिखा, 'क्या मुझे यह बताने की जरूरत है कि मैं किसके लिए शूटिंग कर रही हूं? वह मेरे सबसे पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं। यह उनके साथ मेरी चौथी फिल्म है...लेकिन आखिरी नहीं...रेडी स्टेडी गो।' इस तस्वीर को करीना ने रोहित शेट्टी को टैग भी किया है। 
 
करीना के इस पोस्ट से कंफर्म हो गया है कि वह 'सिंगम 3' में नजर आने वाली है। 'सिंघम 3' में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, श्वेता तिवारी भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान ने मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की तस्वीर, फैंस लगा रहे यह कयास